Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लखनऊ से दुधवा के लिए हेलीकाप्टर सेवा नवंबर में होगी शुरू, पर्यटन विभाग ने कंपनी के चयन की प्रक्रिया की पूरी

लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए हेलीकाप्टर सेवा का संचालन नवंबर से शुरू किया जाएगा। विभाग की कोशिश है कि पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से दुधवा उद्यान के खुलने के साथ ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाए। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रमुख इको पर्यटन स्थलों को सड़क रेल व हवाई मार्ग से जोड़ने की कवायद में जुटी हुई है।

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Mon, 08 Jul 2024 09:08 PM (IST)
Hero Image
नवंबर में शुरू होगी लखनऊ से दुधवा उद्यान के लिए हेलीकाप्टर सेवा - प्रतीकात्मक फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए हेलीकाप्टर सेवा का संचालन नवंबर से शुरू किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने हेलीकाप्टर सेवा के लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग की कोशिश है कि पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से दुधवा उद्यान के खुलने के साथ ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाए।

लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए फिलहाल सड़क व रेल मार्ग से ही पहुंचने की सुविधा है। लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर, गोला, खुटार, मैलानी, पलिया के रास्ते दुधवा की दूरी करीब 248 किलोमीटर है। वहीं, लखनऊ से लखीमपुर, बिजुआ, भीरा के रास्ते पलिया होते हुए दुधवा की दूरी करीब 219 किलोमीटर है। रेल मार्ग से लखनऊ से दुधवा की दूरी करीब 270 किलोमीटर है।

प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रमुख इको पर्यटन स्थलों को सड़क, रेल व हवाई मार्ग से जोड़ने की कवायद में जुटी हुई है। वर्ष 2022-23 में 41,815 भारतीय व 137 विदेशी पर्यटकों ने दुधवा का भ्रमण किया था। इस वर्ष 14 जून तक 56,770 भारतीय व 292 विदेशी पर्यटकों ने दुधवा का भ्रमण किया है। दुधवा आने वाले पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि के लिए पर्यटन विभाग ने हेलीकाप्टर सेवा संचालित करने की प्रक्रिया जनवरी में शुरू की थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।

चयनित कंपनी 'टू सर्व एविएशन' मध्यप्रदेश में खजुराहो सहित कई पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकाप्टर सेवा का संचालन कर रही है। पर्यटकों के लिए दुधवा उद्यान को हर वर्ष 15 नवंबर से 15 जून तक के लिए खोला जाता है। इस बार इसकी अवधि दस दिनों के लिए बढ़ाकर 25 जून की गई थी। दुधवा में विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षियों के अलावा बाघ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

ये भी पढ़ें - 

अगले तीन से चार साल में खुद की दाल खाएगा UP, योगी राज में दलहन उत्पादन में रिकॉर्ड 36 फीसद की वृद्धि

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें