Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: यूपी में आज कानपुर-आगरा सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में आई गिरावट

UP Weather Update Today मानसून की रफ्तार सावन के बाद अब भांदौ के महीने में भी तेजी पकड़ रही है। यूपी के अधिकांश जिलों में रिमझिम ने उसस से राहत दिलाई है। वहीं कई जिलों में भारी बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। आज मौसम विभाग ने हरदोई कानपुर नगर और देहात के साथ फिरोजाबाद व अन्य जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Thu, 29 Aug 2024 07:13 AM (IST)
Hero Image
UP Weather News: मौसम का सांकेतिक फोटो उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। Weather Update: लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार को दिन में कई बार रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा रहा। इससे तापमान में भी गिरावट हुई है। गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 30 अगस्त तक कुछ जिलों में भारी बारिश की भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

बुधवार को लखनऊ में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे दिन और रात में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 27.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को लखनऊ में धूप छांव की स्थिति रहेगी। कुछ जगह बूंदाबांदी भी हो सकती है।

आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार

प्रदेश में कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त को हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, ओरैया और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

कल यहां भारी बारिश का अलर्ट

30 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

आज आगरा में छाए रहेंगे बादल

आगरा शहर में बुधवार को शहर से देहात तक वर्षा होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा हुई। अधिकतम तापमान, सामान्य तापमान से नीचे पहुंच गया। ताजमहल स्थित मौसम विभाग के स्टेशन पर 9.8 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। एक या दाे बार वर्षा या गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

ये भी पढ़ेंः Ala Hazrat Urs: बरेली में 29 से 31 अगस्त तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, पढ़िए डायवर्जन प्लान और पार्किंग

तापमान में गिरावट

अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। आर्द्रता सुबह और शाम 95 प्रतिशत तक पहुंच गई। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर