Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लखनऊ के सैलून में थूक लगा कर रहा था मसाज, सीसीटीवी में कैद हो गई घटना- पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई

जैद ने चेहरे पर क्रीम लगाई और मसाज करने लगे। जैद बार-बार अपने हाथ पर थूंकते और फिर चेहरे पर मसाज करते। यह पूरा वाक्या दुकान में लगे सीसी कैमरे में भी कैद हो गया। शनिवार रात वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। प्रसारित वीडियो देखकर आशीष ने विरोध किया तो जैद ने धमकी दी। इसके बाद आशीष ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में जैद के खिलाप तहरीर दी।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 16 Jun 2024 12:56 AM (IST)
Hero Image
लखनऊ के सैलून में थूक लगा कर रहा था मसाज, सीसीटीवी में कैद हो गई घटना

जागरण संवाददाता, लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सैलून संचालक मोहम्मद जैद ने ग्राहक के चेहरे पर थूंक लगा-लगाकर मसाज की। यह घटना सीसी फुटेज में कैद हो गई। शनिवार देर रात वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई। इसके बाद ग्राहक को जानकारी हुई। ग्राहक ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपित सैलून संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित ग्राहक पंडित आशीष कुमार उन्नाव जिले के कटियान के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह पृथ्वीपुरम में एक कैंटीन में काम करते हैं। वहां पास ही मो. जैद का सैलून है। मंगलवार को वह जैद के यहां दाढ़ी बनवाने गए थे। दाढ़ी बनवाने के दौरान उन्होंने जैद से चेहरे पर मसाज करने को कहा।

जैद ने चेहरे पर क्रीम लगाई और मसाज करने लगे। इस दौरान जैद बार-बार अपने हाथ पर थूंकते और फिर चेहरे पर मसाज करते। यह पूरा वाक्या दुकान में लगे सीसी कैमरे में भी कैद हो गया। शनिवार रात वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। प्रसारित वीडियो देखकर आशीष ने विरोध किया तो जैद ने धमकी दी। इसके बाद आशीष ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में जैद के खिलाप तहरीर दी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें