Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है भारत', कांग्रेस नेता ने कहा- देश में 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार

देश कांग्रेस में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने कहा कि देश गंभीर बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। इन्हें रोजगार देने की बजाय भाजपा की सरकारें पेपर लीक करवा रही हैं। उत्तर प्रदेश हरियाणा गुजरात में एक नहीं दर्जनों परीक्षाओं के पर्चे लीक हो चुके हैं।

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 05 May 2024 01:00 PM (IST)
Hero Image
'बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है भारत', कांग्रेस नेता ने कहा- देश में 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने कहा कि देश गंभीर बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। इन्हें रोजगार देने की बजाय भाजपा की सरकारें पेपर लीक करवा रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को हिंदवी के साथ प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, युवा कांग्रेस मध्य जोन के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्य जोन के अध्यक्ष अनस रहमान एवं प्रदेश महासचिव आर्यन मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि देश में कोई नया निवेश नहीं हो रहा है, इसलिए नए रोजगार सृजित नहीं हो रहे हैं।

उल्टा युवाओं को रोजगार देने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात में एक नहीं दर्जनों परीक्षाओं के पर्चे लीक हो चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबसे पहले रोजगार व पेपर लीक के मुद्दे को हल किया जाएगा। पार्टी ने इसकी घोषणा न्याय पत्र में भी की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें