Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day 2022 Photos: नवाबों के शहर लखनऊ में आम से लेकर खास ने किया योग; देखें तस्वीरें

International Yoga Day 2022 Photos भारत माता और महर्षि पतंजलि के जयकारों के उदघोष के साथ मंगलवार सुबह एतिहासिक स्थल रेजीडेंसी में सैकड़ों लोगों ने योग शुरू किया। यह जयकारे केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लगवाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योग किया।

By Vikas MishraEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 03:27 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योग किया।

लखनऊ, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ योगमय हो गई है। राजभवन से लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय व लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान समेत शहर में सैकड़ों स्थान पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। खास बात यह है कि कोरोनाकाल की वजह से इस बार दो साल बाद योग दिवस पर आम से लेकर खास लोगों में उत्साह देखने को मिला। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योग किया। इस दौरान कई मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा, योग करें और निरोग रहें। उन्होंने कहा अगर लंबी आयु तक खुद को चुस्त-दुरुस्त रखना है तो अपने जीवन में योग को महत्व दें। 

वहीं, भारत माता और महर्षि पतंजलि के जयकारों के उदघोष के साथ मंगलवार सुबह एतिहासिक स्थल रेजीडेंसी में सैकड़ों लोगों ने योग शुरू किया। यह जयकारे केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लगवाए। वह कार्यक्रम में मुख्यअथिति के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान मैसूर में आयोजित कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदबोधन सुना गया।

पीएम का उदबोधन समाप्त होते ही। मुख्यअथिति के साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, मंडलायुक्त रंजन कुमार मंच से नीचे ग्राउंड में पहुंचे। उनके साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी थे। इसके बाद आयुष विभाग से आए योग शिक्षक डा. बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को पहले चालन क्रियाएं, फिर आसन और तत्पश्चात प्राणायाम कराया। अंत में सभी को योग के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन पद्धति है। गीता उठाकर देंखे तो भगवान श्रीकृष्ण ने 30 बार योग का प्रयोग किया है। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को योग की ही शिक्षा दी थी। इसके बाद वह वह विजेता बने। योग हमें अनुशासन सिखाता है। उन्होंने कहा कि मैं अभिनंदन करती हूं की पीएम मोदी और बाबा रामदेव ने योग की अलख जगाई। दोनों ने हमारे देश की इस मूल धरोहर को पुन: प्रतिष्ठा दिलाने का प्रयास किया। योग से हमारे तन और मन के सारे विकार दूर होते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योग का महत्व हमारे जीवन में बहुत अधिक है। हमारे पास सबकुछ हो और अगर स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन स्वस्थ चित्त नहीं है तो कुछ नहीं है। 14 जून से योग सप्ताह का आयोजन कर रहे हैं और आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। यह केवल सप्ताह और एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। यह प्रतिदिन हमारे जीवन का हिस्सा बने इसकी आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि योग दिवस हम सबके लिए एक बहुत बड़े सेलिब्रेशन का मौका है। प्रदेश में सीएम योगी के आदेश से हर जनपद, हर गांव में पिछले एक सप्ताह से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अमृत योग सप्ताह मनाया जा रहा था। जिसमें लगभग साढ़े तीन करोड़ लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने का लक्ष्य रखा गया था। लखनऊ में 12 स्थानों पर यह कार्यक्रम चल रहा है। योग से हमारा शरीर स्वस्थ्य और मन शांत होता है। इसके हमें आध्यात्मिक शक्ति भी प्राप्त होती है।

एलयू में भी योगः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय से लेकर सभी महाविद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय के शिवाजी मैदान में कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय संग शिक्षकों व विद्यार्थियों ने योग किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के विद्यार्थी भी शामिल हुए। वहीं, राजधानी के सभी महाविद्यालयों में भी योग दिवस मनया गया।

वहीं, हेल्थ सिटी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन डा. वैभव खन्ना ने भी सोसाइटी के लोगों के साथ योग शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ करीब 50 लोगों ने योग किया। उधर, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रदेश के खेल निदेशक और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी डा आरपी सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया।

पीएचडी चैंबर आफ कामर्स उत्तर प्रदेश चैप्टर के वरिष्ठ सदस्य और एमएसएमई, यूपी के चेयरमैन गौरव प्रकाश ने भी परिवार के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं करीब 12 साल से योग कर रहा हूं। खुद को फिट रखने का इससे बेहतर उपाय कुछ और नहीं है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें