Move to Jagran APP

Kalyan Singh : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि मनाएगी भाजपा, लखनऊ में कल प्रतिमा का अनावरण

First Death Anniversary Of Ex CM Kalyan Singh अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी सरकार त्याग देने वाले कल्याण सिंह के प्रति पार्टी नेताओं की अगाध श्रद्धा का समंदर उनके निधन पर देखने को मिला था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 20 Aug 2022 05:59 PM (IST)
Hero Image
First Death Anniversary Of Ex CM Kalyan Singh :
लखनऊ, जेएनएन। Death Anniversary Of Kalyan Singh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की पहली पुण्य तिथि 21 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़े स्तर पर मनाएगी। लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट में उनकी बड़ी प्रतिमा का सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अनावरण करेंगे। इसके साथ ही भाजपा ने अन्य जिलों विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में उनकी याद में कार्यक्रम रखे हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को शुरुआती दौर से बढ़ता देखने वाले कल्याण सिंह दो राज्यों के राज्यपाल भी रहे। अपने जीवनकाल में उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए 'कल्याणकारी नेता' साबित हुए दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नाम पार्टी आगे भी मजबूत रखना चाहती है। पार्टी उनके साथ ही प्रकार की भावनाओं की डोर मजबूत रखना चाहती है।

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी सरकार त्याग देने वाले कल्याण सिंह के प्रति पार्टी नेताओं की अगाध श्रद्धा का समंदर उनके निधन पर देखने को मिला था। उनके सम्मान में योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूट में अपने पूर्व नेता की प्रतिमा स्थापित कराई है, जिसका अनावरण 21 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाकर भाजपा लोध बिरादरी के प्रभाव वाले 25 जिलों को भी संदेश देना चाहेगी।

कल्याण सिंह का निधन बीते वर्ष हो गया था। उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद उनकी याद में लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में नौ फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनी कांस्य प्रतिमा का अनावरण 21 मुख्यमंत्री करेंगे। कार्यक्रम में तमाम मंत्री और भाजपा के बड़े पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा ने प्रदेशभर में जिस तरह से अपने नेता की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी की है, उससे इशारा मिलता है कि यह तैयारी प्रदेश में आठ प्रतिशत भागीदारी वाली लोध बिरादरी पर भी है। राज्य के लगभग 25 जिलों की 75 सीटों पर इस बिरादरी का प्रभाव माना जाता है। इसके अलावा कल्याण सिंह अपने समय में पिछड़ा वर्ग के सबसे मजबूत नेता रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक आबादी पिछड़ा वर्ग की है, इसलिए इस वर्ग को भाजपा मजबूती के साथ जोड़े रखना चाहती है।

कल्याण सिंह भाजपा में बड़े कद के नेता थे। राज्यपाल के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्होंने लखनऊ के भाजपा कार्यालय में फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।