Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Exit Poll Result 2024: यूपी की 80 सीटों पर भाजपा का कैसा प्रदर्शन? एबीपी के एग्जिट पोल के नतीजे में जानिए सपा-कांग्रेस का हाल

Lok Sabha exit poll results 2024 यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे। पीएम मोदी बनारस से खुद चुनाव लड़ रहे हैं। वे तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। 18वीं लोकसभा में क्या पीएम मोदी हैट्रिक लगा सकेंगे या उनका विजय रथ रुकेगा। ये चार जून को चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा। एक जून को आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया।

By Abhishek Saxena Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 01 Jun 2024 09:28 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha exit poll results 2024; यूपी में सात चरणाें में चुनाव हुआ था।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Lok Sabha Elections Exit Poll Result: 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण का मतदान शनिवार (एक जून, 2024) को पूरा हुआ। यूपी की 80 सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। मतदान के बाद एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े एग्जिट पोल के नतीजों के पल-पल के अपडेट्स आप तक पहुंचा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की सभी सीटों पर एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने एग्जिट पोल का सर्वे किया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी की 80 सीटों पर हुए सर्वे में जो आकलन है।

  • यूपी में भाजपा सहयोगी दल −−−−−−−−−−−−−− 62 से 66
  • सपा कांग्रेस गठबंधन−−−−−−−−−− 15 से 17
  • बसपा−−−−−−−−−−−−−−−−−−−− 0
  • अन्य−−−−−−−−−−−−−−−−−−−−− 0

पिछले चुनाव में एक सीट जीत सकी थी कांग्रेस

पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा मिलकर चुनाव लड़े थे। 2024 में बसपा ने अकेले लड़ने का फैसला किया। इस बार सपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाली NDA ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गठबंधन में बसपा ने 10 और सपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस सिर्फ रायबरेली की सीट जीत सकी थी।

सात चरणों में हुआ था मतदान

साल 2019 की तरह इस बार भी देश में आम चुनाव सात चरणों में हुआ था। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों, दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89 सीटों, तीसरे चरण के तहत सात मई को 94 सीटों, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96 सीटों और पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49 सीटों पर मतदान हुआ। अब छठे चरण के तहत 25 मई को 57 सीटों और सातवें चरण के तहत एक जून को 57 सीटों पर वोट डाले गए, जबकि नतीजों का ऐलान चार जून, 2024 को होगा। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें