Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: सपा ने जारी की पांच और प्रत्याशियों की लिस्ट, बदायूं से शिवपाल यादव को मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। सपा मुखिया पांच लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बदायूं से शिवपाल सिंह यादव को टिकट दिया है। कैराना से इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 20 Feb 2024 06:49 PM (IST)
Hero Image
सपा ने जारी की पांच और प्रत्याशियों की लिस्ट, बदायूं से शिवपाल यादव को मिला टिकट

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अब बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर चाचा को दे दिया है। धर्मेंद्र को आजमगढ़ व कन्नौज दोनों ही लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है।

माना जा रहा है कि इनमें से किसी एक सीट पर धर्मेंद्र चुनाव लड़ सकते हैं। सपा ने मंगलवार को पांच प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। दो चरणों में 27 टिकट घोषित कर चुकी सपा के अब तक कुल 31 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं।

सपा ने कैराना से पूर्व सांसद रहे मुनव्वर हसन की बेटी व शामली के विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन को मैदान में उतारा है। इकरा विधानसभा चुनाव के दौरान भाई के प्रचार में काफी सक्रिय रहीं थीं। बरेली से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को प्रत्याशी बनाया है। हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को टिकट दिया है। वे चरखारी के पूर्व विधायक चंद्र नारायण सिंह के पुत्र हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपा इन्हें चरखारी विधानसभा से उतार चुकी है।

सपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इस बार पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। सुरेन्द्र वाराणसी की सेवापुरी सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़े थे, वे भाजपा के नील रतन सिंह से हार गए थे। अखिलेश ने 30 जनवरी को पहले इन्हें प्रभारी बनाया था, अब टिकट दे दिया है।

सपा ने मंगलवार को जिन पांच टिकटों की घोषणा की उसमें अल्पसंख्यक, लोधी, मुस्लिम, यादव व वैश्य समाज के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ व कन्नौज का प्रभारी बनाया गया है। इसमें किसी एक सीट पर अखिलेश यादव लड़ेंगे व दूसरी सीट पर धर्मेंद्र चुनाव लड़ सकते हैं।

सपा ने अमरोहा लोकसभा सीट पर पूर्व मंत्री महबूब अली व राम अवतार सैनी को प्रभारी बना दिया है। यह सीट गठबंधन में कांग्रेस मांग रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि दबाव बनाने के लिए ही सपा ने दो-दो प्रभारी बना दिए हैं। बागपत लोकसभा सीट का प्रभारी मनोज चौधरी को बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, गाजीपुर से मुख्तार के भाई को टिकट

इसे भी पढ़ें: 27 फरवरी को मिलेगी किसान सम्मान निधि, यूपी के इस जिले में लाभ से वंचित रह जाएंगे 1 लाख 14 हजार किसान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर