Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News; राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अब शामिल होंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव! सामने आईं ये तारीखें

सपा ने 31 सीटों पर अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए थे। इसी बीच अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अमेठी या रायबरेली में शामिल होने की सहमति भी दे दी थी। हालांकि वह यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। अब कांग्रेस को 17 सीटें देने पर सहमति के बाद यात्रा में शामिल होने की तारीख सामने आ रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Thu, 22 Feb 2024 01:35 PM (IST)
Hero Image
अब राहुल गांधी की यात्रा में पहुंचेंगे अखिलेश यादव

जागरण संवाददाता, लखनऊ। कांग्रेस व सपा के बीच बढ़ती दूरियां बुधवार को अचानक खत्म हो गईं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा की इसमें प्रमुख भूमिका रही। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता की और इसके बाद ही सीटों को लेकर चल रही खींचतान ने विराम ले लिया। कांग्रेस को 17 सीटें देने की सहमति के साथ ही दोनों दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय हो गया।

अब शामिल होंगे अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव का अब राहुल गांधी की यात्रा में शामिल तय माना जा रहा है। यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होकर 25 फरवरी को फतेहपुर सीकरी होते हुए राजस्थान जाएगी। अखिलेश यादव के यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि उन्होंने पहले ही यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से उन्हें 24 और 25 फरवरी की यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह सुविधानुसार स्वीकृति देंगे। 

ये भी पढेंः Darul Uloom: गजवा ए हिंद’ को लेकर दिए फतवा पर घिरा दारुल उलूम देवबंद; राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने लिया एक्शन, होगी एफआइआर दर्ज

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर