Move to Jagran APP

दिल्ली की न्यू मोतीबाग जैसी दिखेगी नवाबों के शहर की बटलर पैलेस कालोनी, ये होगी खासियत

बटलर पैलेस कालोनी में दिखेगी दिल्ली की न्यू मोतीबाग कालोनी की झलक। मकानों को जमींदोज कर किया जाएगा जीर्णोद्धार। फ्लैटों के साथ बंगलों का भी होगा निर्माण।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 03 Jul 2018 11:12 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली की न्यू मोतीबाग जैसी दिखेगी नवाबों के शहर की बटलर पैलेस कालोनी, ये होगी खासियत

लखनऊ(अजय श्रीवास्तव)। चारों तरफ खुला क्षेत्र होगा तो हरियाली भी भरपूर होगी। अपनी मार्केट होगी तो सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट भी लगेगा। शहर की पुरानी कालोनी में शामिल बटलर पैलेस का नजारा अब बदला नजर आएगा। इस कालोनी में दिल्ली की न्यू मोतीबाग कालोनी की झलक दिखेगी। शासन ने कालोनी के जीर्णोद्धार के लिए बनाई गई डिजाइन को संशोधित करने को कहा है। बटलर पैलेस कालोनी में मकानों को जमींदोज कर उसका जीर्णोद्धार किया जाना है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कालोनी के दिल्ली की न्यू मोतीबाग कालोनी की तरह जीणरेंद्धार करने पर मुहर लगा दी गई है। अभी कुछ आवास तोड़कर ही अपार्टमेंट बनाए गए हैं, जबकि अब पूरी कालोनी को नए रंगत में लाने की योजना है। बटलर पैलेस में हेरीटेज गेस्ट हाउस:

जंगल में तब्दील हो गया बटलर पैलेस का भवन अब हेरिटेज गेस्ट हाउस के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी है। यह भवन लंबे समय से बंद है और शत्रु संपत्ति में दर्ज है। झील को भी संवारा जाएगा:

शहर की झीलों में बटलर पैलेस कॉलोनी की झील भी शामिल है। अब इस झील को भी संवारा जाएगा। झील के चारों तरफ हरियाली होगी। यह झील कभी गोमती नदी से जुड़ी थी और यहा मछली पालन भी होता है। झील में लक्ष्मण झूला भी है और आज भी लोग झूले से ही झील को पार करते हैं, लेकिन अब झील में गंदगी है और उसमें नाले का पानी जा रहा है। जिसके चलते यहा पर बदबू आती रहती है। अब उम्मीद जगी है कि वीआइपी कालोनी में झील की यह दुर्दशा समाप्त होगी और झील संवरेगी। शत्रु संपत्ति का विवाद:

राज्य संपत्ति विभाग के नियंत्रण वाली बटलर पैलेस कालोनी बटलर पैलेस भवन और झील शत्रु संपत्ति में दर्ज है। अब मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी से कहा है कि बटलर पैलेस भवन और झील के स्वामित्व के बारे में स्थिति स्पष्ट करें।

यह होगा निर्माण:

- टाइप 6 के 48 फ्लैट

- टाइप 5 के 48 फ्लैट

- 40 बंगलों का भी निर्माण होगा

- टाइप वन के 96 फ्लैट यह होगा खास :

- सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट

- कूड़ा निस्तारण का इंतजाम

- एक मार्केट भी होगा

- वर्षा जलसंचयन का इंतजाम

- हरियाली से भरपूर होगी कालोनी

क्या कहते हैं अफसर?

राजकीय निर्माण निगम के मुख्य वास्तुविद केके अस्थाना का कहना है कि बटलर पैलेस कालोनी को दिल्ली की न्यू मोतीबाग कालोनी की तरह विकसित किया जाना है। दिल्ली में सरकारी कालोनियों को तोड़कर न्यू मोतीबाग कालोनी को नई डिजाइन के साथ बनाया गया था। अब न्यू मोतीबाग कालोनी में कराए गए कायरें का अध्ययन कर डीपीआर बनाई जाएगी। कालोनी में खुला क्षेत्र और हरियाली का खास इंतजाम होगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।