Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow Crime: सो रही बेटी के सौतेली मां ने पकड़े पैर, पिता ने रेता गला; शादी कैसी बन गई 20 वर्षीय लड़की की हत्या की वजह?

उत्तर प्रदेश के गोंडा में रहने वाली 20 वर्षीय लड़की श्वेता की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पिता और सौतेली मां पर लगा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि जब श्वेता सो रही थी तो उसके माता-पिता ने उसकी हत्या कर दी। श्वेता के मामा ने दावा किया कि लड़की पर जबरदस्ती शादी का दबाव बनाया जा रहा था।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Sat, 15 Jun 2024 10:32 AM (IST)
Hero Image
उत्तर प्रदेश के गोंडा में पिता और सौतेली मां ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोंडा में रहने वाली एक 20 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पिता और सौतेली मां पर लगा है। जब बीए (BA) में पढ़ने वाली छात्रा, श्वेता शुक्ला ने दहेज के मामले में आरोपी एक लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया तो उसके माता-पिता ने उसकी हत्या कर दी।

पिता ने चाकू से रेत दिया गला

श्वेता शुक्ला सोमवार को तुलसीराम पुरवा गांव में घर में खून से लथपथ मृत पाई गई। पुलिस ने खुलासा किया कि उसकी सौतेली मां रानी ने सोते समय उसके पैर पकड़ लिए थे जबकि पिता राजेश ने चाकू से उसका गला रेत दिया था। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

सौतेली मां ने रची साजिश

गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल ने बताया, "सौतेली मां ने अपने बेटे और बेटी को घर से निकाल दिया और श्वेता को घर पर अकेला छोड़ दिया। बाद में सोमवार की रात को दंपती ने उसकी हत्या कर दी।"

अपराध से बचने के लिए श्वेता के माता-पिता, राजेश और रानी ने अपने भतीजों को अपराध में शामिल करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच शुरू होने के बाद श्वेता के मामा ने बृजबिहारी पांडे ने राजेश और किरण के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई। बृजबिहारी पांडे ने दावा किया श्वेता पर जबरदस्ती शादी का दबाव बनाया जा रहा था।

राजेश और रानी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद माता-पिता ने जुर्म कबूल कर लिया। बता दें कि रानी, राजेश की तीसरी पत्नी है। पुलिस ने बताया कि श्वेता की मां की हत्या साल 2004 में हो गई थी। मौत के एक साल बाद राजेश ने रानी से शादी रचा ली थी।

यह भी पढ़ें: 'कभी भी गिर सकती है NDA की सरकार' खरगे के बयान से मचा सियासी बवाल; JDU नेता ने किया जोरदार पलटवार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें