Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow : गठबंधन में शामिल 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग; INDIA नाम रखने पर विवाद

प्रताप चंद्र ने बताया यह उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। इतना ही नहीं विपक्षी दलों ने अपनी पार्टी की टैगलाइन जीतेगा भारत रखी गई है। गठबंधन का लक्ष्य 2024 में भाजपा को लोक सभा चुनाव हराना है। सभी 26 दलों और बैठक में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए क्योंकि किसी पार्ट के गठबंधन को हमारे देश का नाम दिया जाना नितांत गलत और अपराध है।

By Mohammed AmmarEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Fri, 21 Jul 2023 05:10 PM (IST)
Hero Image
Lucknow : गठबंधन में शामिल 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग; INDIA नाम रखने पर विवाद

जागरण संवाददाता, लखनऊ : विपक्षी गठबंंधन में शामिल 26 राजनैतिक दलों के INDIA (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंट इंक्लूसिव एलायंस) नाम पर राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए घोर विरोध किया है। इस संबंध में पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पार्टी के पदाधिकारी प्रताप चंद्र ने के मुताबिक 20 जुलाई की दोपहर वह हजरतगंज में थे। इस बीच एक समाचारपत्र और कुछ इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से पता चला कि 18 जुलाई को बेंग्लूरू में विपक्ष के 26 दलों की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बनाए गए प्रस्ताव में नितीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत 26 दल के नेताओं ने गठबंधन का नाम INDIA रखा। इस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया। प्रेस वार्ता कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा की थी।

प्रताप चंद्र ने बताया कि यह उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। इतना ही नहीं विपक्षी दलों ने अपनी पार्टी की टैगलाइन जीतेगा भारत रखी गई है। गठबंधन का लक्ष्य 2024 में भाजपा को लोक सभा चुनाव हराना है।

सभी 26 दलों और बैठक में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, क्योंकि किसी पार्ट के गठबंधन को हमारे देश का नाम दिया जाना नितांत गलत और अपराध है। एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर