Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: राजनाथ सिंह लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट पर कमल खिलाने में रहे सफल

Lucknow lok sabha election Result Live राजनाथ ने आइएनडीआइए से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को 135159 हजार मतों से हराकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक विरासत को सुरक्षित रखा। 1991 में अटल के सांसद बनने के बाद से लगातार इस सीट पर कमल ही खिल रहा है। राजनाथ को 612709 वोट मिले जबकि रविदास को 477550 मत हासिल हुए।

By Vinay Saxena Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:42 PM (IST)
Hero Image
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट पर कमल खिलाने में सफल रहे।

ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। Lucknow Lok Sabha Chunav Result 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट पर कमल खिलाने में सफल रहे। राजनाथ ने आइएनडीआइए से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को 1,35,159 हजार मतों से हराकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक विरासत को सुरक्षित रखा। 1991 में अटल के सांसद बनने के बाद से लगातार इस सीट पर कमल ही खिल रहा है।

राजनाथ को 6,12,709 वोट मिले, जबकि रविदास को 4,77,550 मत हासिल हुए। 2019 का चुनाव राजनाथ ने साढ़े तीन लाख मतों के अंतर से जीता था और इस बार उनके समर्थक पांच लाख के अंतर से चुनाव जीतने का दावा कर रहे थे। रविदास को छोड़कर बसपा सहित बाकी आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

कौशल क‍िशोर को म‍िली हार 

लखनऊ सीट पर भाजपा को जीत मिली तो वहीं पड़ोस में निराश होना पड़ा। मोहनलालगंज में शहरी एवं आवासन राज्य मंत्री कौशल किशोर को हार का सामना करना पड़ा। कौशल भी राजनाथ की तरह हैट-ट्रिक की तैयारी में थे, लेकिन आइएनडीआइए से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी के कुशल चुनाव प्रबंधन ने उनको क्लीन बोल्ड कर दिया।

आरके चौधरी की गिनती क्षेत्र के जमीनी नेताओं में होती है और समाजवादी पार्टी ने उनको टिकट देकर अपने फैसले को सही ठहराया। आरके चौधरी ने कौशल को 70,292 मतों से हराया। आरके को 6,67,869 वोट मिले, जबकि कौशल को 5,97,577 वोट हासिल हुए। सुरक्षित सीट पर लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने राजेश कुमार को खड़ा किया था, लेकिन उनको केवल 88,461 वोट ही मिल पाए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें