Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow News: हवाई अड्‌डे पर देर से पहुंची महिला ने अकासा एयरलाइन की कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, पुलिस पकड़ कर ले गई

Lucknow News - चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम एक महिला यात्री ने अकासा एयरलाइन की कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ सुरक्षा कर्मी दौड़े। आरोपी महिला को पकड़कर सरोजनीनगर पुलिस को सौंपा गया। रात पुलिस ने एयरलाइन की कर्मचारी की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavUpdated: Wed, 02 Aug 2023 12:38 AM (IST)
Hero Image
आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम एक महिला यात्री ने अकासा एयरलाइन की कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ, सुरक्षा कर्मी दौड़े। आरोपी महिला को पकड़कर सरोजनीनगर पुलिस को सौंपा गया। रात पुलिस ने एयरलाइन की कर्मचारी की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इंस्पेक्टर सरोजनी नगर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, मुंबई के रहने वाले अकरम अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे पर शाम करीब 04:20 बजे पहुंचे थे। अकासा एयरलाइन का काउंटर चार बजे बंद हो जाता है। एयरलाइन की महिला कर्मचारी ने देरी का हवाला देते हुए कहा कि अब जहाज के गेट बंद हो चुके हैं, आप यात्रा नहीं कर सकते हैं। इस पर दंपति ने विरोध किया। 

महिला कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही। इस पर अकरम की पत्नी भड़क गईं। उन्होंने महिला कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। एयरलाइन के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी आ गए। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट और धमकी की धारा में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।