Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow News : पेशी से फरार हुआ कर्मचारी नेता 13 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए चला गया था नेपाल

पता चला कि राजकुमार बहराइच के रास्ते नेपाल फरार हो गया है। वह नेपाल में फरारी काटता रहा है। फोन कर रिश्तेदार व दोस्तों से रुपये मंगा रहा है। इस बीच जानकारी हुई कि वह बस्ती में है। शनिवार को पुलिस की टीम दबिश देने पहुंची लेकिन वहां नहीं मिला। वहीं सर्विलांस की मदद से पता चला कि सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है।

By ayushman pandey Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 08 Sep 2024 09:35 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपी को किसान पथ से गिरफ्तार किया था।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कर्मचारी नेता राज कुमार कनौजिया को वजीरगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपित नेपाल फरार हो गया था। दोस्त से फोन पर रकम मंगवा रहा था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि राजकुमार कनौजिया मूल रूप से बस्ती के महरीपुर का रहने वाला है। यहां मड़ियांव गांव में रहता है। जानकीपुरम पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजा था। उसी मामले में 27 अगस्त को पेशी पर आया था। तभी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने तलाश में तीन टीम लगाई थी।

बहराइच के रास्ते नेपाल हुआ फरार

सर्विलांस की मदद से पता चला कि राजकुमार बहराइच के रास्ते नेपाल फरार हो गया है। वह नेपाल में फरारी काटता रहा है। फोन कर रिश्तेदार व दोस्तों से रुपये मंगा रहा है। इस बीच जानकारी हुई कि वह बस्ती में है। शनिवार को पुलिस की टीम दबिश देने पहुंची, लेकिन वहां नहीं मिला। वहीं सर्विलांस की मदद से पता चला कि सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। उससे पहले पुलिस ने उसे किसान पथ के पास गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : Sambhal News : जमीन कब्जाने के लिए भाजपा नेता का कारनामा: फोन करके कहा- मुझे इन लोगों ने गोली मार दी है