Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow Weather Update: यूपी में लू की तीव्रता में कमी आने की संभावना, 24 घंटे में दो ड‍िग्री ग‍िर सकता है पारा

Lucknow Weather Update उत्‍तर प्रदेश में 15 अप्रैल तक लू की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मौसम व‍िभाग ने अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की ग‍िरावट की संभावना व्‍यक्‍त की है।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Tue, 12 Apr 2022 07:51 AM (IST)
Hero Image
Lucknow Weather Update: सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। प्रदेशभर में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के विभिन्न स्थानों में लू के साथ तापमान 40 डिग्री पार पहुंच चुका है। प्रदेश भर में 15 अप्रैल तक लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, प्रदेश में चलने वाली पछुआ हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया है। पश्चिमी प्रदेश के कुछ स्थानों पर भीषण लू की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन सामान्य लू की स्थिति 15 अप्रैल तक बनी रहेगी। साथ ही, 13 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर- पश्चिमी भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 44.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 44.3 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 17.6 डिग्री सेल्सियस और फैजाबाद में 18.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। सोमवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 208 पर दर्ज किया गया।

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज और आगरा में लू चलेगी। वहीं मेरठ सहित कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसकी वजह से गर्मी से थोड़ी रहात मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल तक कानपुर समेत कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन, महोबा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। गर्मी के इस सीजन की यह पहली बारिश होगी। दूसरी तरफ यूपी में वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यादातर शहरों में मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें