Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow Weather Update: पारा 41 डिग्री पार, अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं से नहीं मिलेगी राहत; अलर्ट जारी

लखनऊ में पारा 41 डिग्री पार कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Updated: Thu, 07 Apr 2022 10:05 AM (IST)
Hero Image
प्रदेशवासियों को अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेेगी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। प्रदेशवासियों को अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार प्रदेश भर में गर्म पछुआ हवाओं का चलना जारी रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों जैसे अलीगढ़, झांसी, हाथरस, आगरा और मथुरा में अगले पांच दिनों तक तेज गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 42.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 42.5 डिग्री और कानपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुजफ्फरनगर में 15.8 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 166 पर दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें