Move to Jagran APP

Lucknow Weather Update: लखनऊ में तापमान में होगी बढ़ोतरी, तीन डिग्री तक चढ़ेगा पारा; पढ़ें कैसा रहेगा मौसम

Lucknow Weather Update आज लखनऊ में मौसम साफ रहने आ अनुमान है। सोमवार की सुबह ठंडी हवा के साथ हुई लेकिन थोड़ी ही देर में मौसम करवट लेने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश हो सकती है।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Updated: Mon, 30 May 2022 10:45 AM (IST)
Hero Image
Lucknow Weather Update: लखनऊ में तापमान में दर्ज होगी बढ़त।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। आज लखनऊ में मौसम साफ रहने आ अनुमान है। सोमवार की सुबह ठंडी हवा के साथ हुई लेकिन थोड़ी ही देर में मौसम करवट लेने लगा। दोपहर होते-होते गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू कर देगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश हो सकती है। हालांकि रविवार को सुबह हुई हल्‍की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत तो दिलाई थी लेकिन दिन चढ़ते मौसम ने करवट ले ली और तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। 

मौसम में रविवार की सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत की आस तो दिखाई, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप ने गर्मी के तेवर दिखा दिए। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्‍ता ने बताया कि लखनऊ में अगले पांच दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़त हो सकती है। साथ ही मौसम में भी शुष्कता रहेगी। गर्मी अपने चरम पर होगी। इस दौरान अपने सेहत का ख्‍याल रखना बेहद जरूरी होगा। इसके अलावा पूर्वी प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 43.9 डिग्री सेल्सियस झांसी में 43.1 और आगरा में 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान फतेहगढ़ में 21.5 डिग्री सेल्सियस और मेरठ 23.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआइ स्तर 136 दर्ज किया गया। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।