Move to Jagran APP

कुकर से ताबड़तोड़ प्रहार कर ली पत्नी की जान, फ‍िर ट्रेन के आगे कूदा पत‍ि; एक साल पहले हुई थी शादी

यूपी की राजधानी लखनऊ में पत्नी की हत्‍या का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद की वजह से पत‍ि ने कुकर से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद भागते हुए गया और ट्रेन के आगे कूद गया ज‍िससे उसका पैर कट गया। पुल‍िस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 18 Jun 2024 08:18 AM (IST)
Hero Image
लखनऊ में कुकर से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की हत्‍या।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीय नितिन ने कुकर से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी आयुषी की हत्या कर दी। इसके बाद सेवई गांव में ट्रेन के आगे कूद गया। नितिन का एक पैर कट गया। नितिन को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों सीतापुर महोली के रहने रहने वाले थे। यहां अवध विहार योजना में किराए पर रहते थे। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, शाम को नितिन का पत्नी से झगड़ा हो गया था। नितिन ने कुकर से ताबड़तोड़ आयुषी के चेहरे और सिर पर प्रहार किया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो नितिन भाग निकला। भागते हुए वह सेवई गांव में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया। नितिन का एक पैर कट गया।

खून से लथपथ हालत में पड़ी थी आयुषी

उधर, मोहल्लेवालों की सूचना पर पुलिस घर पहुंची। आयुषी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसे लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नितिन के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस सेवई गांव पहुंची। वहां रेलवे ट्रैक के पास पड़े घायल नितिन को उठाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मोबाइल से परिवारीजन को सूचना दी गई। एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में गर्मी का प्रचंड कहर, अब तक 119 लोगों की मौत; मौसम विभाग ने मानसून पर दिया ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें: UP News: विमान में महिला यात्री ने मचाया हंगामा, केबिन क्रू से किया दुर्व्यवहार; रोकने पर सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काटा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।