Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Exit Polls Result 2024: जीती हुई पांच सीटों पर भी मायावती रहीं शून्य! अब क्या होगा बसपा का भविष्य?

UP Exit Polls Result 2024 उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल में किस पार्टी के दामन में कितने सीट जाते हैं। क्या भाजपा को पिछली बार जितनी सीट मिल पाती है या फिर रिकॉर्ड तोड़ते हुए उम्मीदों से पार जाती है। यूपी में सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन कितना रंग लाता है? वहीं प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अकेले ही डटी रहने वाली मायावती को जनता ने कितना रिस्पांस दिया क्या...?

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 01 Jun 2024 09:20 PM (IST)
Hero Image
इन पांच सूबों में बसपा का खाता खुलना मुश्किल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Exit Polls Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में आखिरी चरण का मतदान भी आज पूरा हो चुका है। इसी के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में नतीजों को लेकर अब एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी होने लगा है। जैसे-जैसे हर राज्य के एग्जिट पोल आने शुरू हो रहे हैं वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फिर से सत्ता में आने की उम्मीद को भी बल मिलता नजर आ रहा है। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल में किस पार्टी के दामन में कितने सीट जाते हैं। क्या भाजपा को पिछली बार जितनी सीट मिल पाती है या फिर रिकॉर्ड तोड़ते हुए उम्मीदों से पार जाती है। यूपी में सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन कितना रंग लाता है? वहीं प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अकेले ही डटी रहने वाली मायावती को जनता ने कितना रिस्पांस दिया, क्या बसपा ने यूपी में कुछ मुकाम पाया या फिर पूरी तरह से विपक्ष इसका सूपड़ा साफ करने में कामयाब रही? 

आखिरी चरण में यूपी की इन 13 सीटों पर मतदान

बता दें कि आज सातवें चरण का मतदान था। लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट पर मतदान हुआ। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव मैदान में हैं।

यूपी से एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान

सातों चरण के मतदान पूरे होने के साथ ही तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स भी सामने आने लगे हैं। सभी के एग्जिट पोल यहीं पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 जैसा ही प्रदर्शन कर रही है। इस आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को फिर से बहुमत मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल के आंकड़े की मानें तो अनुमान है कि राहुल गांधी व सपा के 'इंडी' गठबंधन को थोड़े से ही सीट में संतोष करना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारत में अब तक एग्जिट पोल का रिकॉर्ड खराब रहा है, क्योंकि वे अक्सर चुनाव के नतीजे गलत बताते हैं। 

भाजपा व इंडी गठबंधन के बीच है ये चुनाव

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के इंडी गठबंधन के बीच माना जा रहा है। वहीं बसपा इस बार अकेले ही यूपी की सभी 80 सीटों पर खड़ी रही और सभी लोकसभा क्षेत्रों में मायावती ने विपक्ष के सामने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

बता दें कि साल 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 49.6 प्रतिशत वोट के साथ 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं सपा-बसपा के गठबंधन ने पिछले चुनाव में 15 सीटों पर परचम लहराया था। जबकि कांग्रेस केवल एक ही सीट पर जीत हासिल कर पाई थी।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने यूपी की 75 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं अन्य पांच सीटों पर अपने सहयोगी दलों के हिस्से में दे दिए हैं। इसके अलावा सपा और कांग्रेस के इंडी गठबंधन यहां की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। यहां की 80 सीटों में से 17 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। वहीं बाकी 62 सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी उतारें हैं। वहीं एक सीट पर ममता दीदी की तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

इन पांच सीटों पर बसपा का नहीं खुलेगा खाता!

वर्ष 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने 49.6 प्रतिशत वोट के साथ प्रदेश की 80 सीटों में से 62 पर जीत हासिल की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी अपना दल (एस) ने  1.2 फीसद वोट के साथ दो सीटें जीती थी। 2019 का लोकसभा चुनाव सपा-बसपा ने साथ मिलकर लड़ा था, जिसमें सपा के खाते में पांच और बसपा के खाते में 10 सीटें आईं थीं।

माना जा रहा है कि पिछले चुनाव में जो पांच सीटें सपा के खाते में गई थी वहां से इस बार बसपा के हाथ खाली रहेंगे। अनुमान है कि इन पांच सीटों में बसपा का खाता भी खुलना मुश्किल है। कांग्रेस ने 2019 के चुनाव में 6.3 प्रतिशत वोट हासिल किया था।

यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, इस 'सर्वे' के अनुसार घट रही सीटें! मायावती के सामने भी संकट