Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मिल्कीपुर की उधैला झील का 3.81 करोड़ से होगा सुंदरीकरण, बनने वाला है घाट समेत बहुत कुछ

अयोध्या की मिल्कीपुर स्थित उधैला झील के सुंदरीकरण के लिए 3.81 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इस झील में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड यहां पर्यटक सुविधाएं विकसित कर रहा है। जयवीर सिंह ने बताया कि विश्व पर्यटन के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से उभर रहा है।

By Nishant Yadav Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 04 Oct 2024 08:33 PM (IST)
Hero Image
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह - फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर स्थित उधैला झील के सुंदरीकरण के लिए 3.81 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इस झील में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड यहां पर्यटक सुविधाएं विकसित कर रहा है। स्वीकृत की गई धनराशि से झील में बच्चों के खेलने का क्षेत्र, घाट का निर्माण, कैंटीन, पार्किंग, प्रवेश द्वार, गार्ड रूम, टिकट काउंटर, टीला, नेचर ट्रेल का निर्माण होगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ईको पर्यटन का हब है। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या ईको पर्यटन के रूप में भी पर्यटकों को आकर्षित करेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड ने तैयारियां कर ली है। लगभग चार करोड़ रुपए की राशि से मिल्कीपुर स्थित उधैला झील के आसपास पर्यटन सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है।

जयवीर सिंह ने बताया कि विश्व पर्यटन के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से उभर रहा है। मौजूदा वर्ष में जनवरी से जून तक लगभग 33 करोड़ पर्यटक यूपी का भ्रमण कर चुके हैँ। इसमें से लगभग 11 करोड़ लोगों ने अयोध्या का भ्रमण किया है। प्रदेश में हेरिटेज और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाई गयी हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को विशिष्ट अनुभव प्राप्त हो। इसके लिए पर्यटन स्थलों के साथ पर्यटक सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में निवेश भी बढ़ा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें