Move to Jagran APP

लखनऊ में थाने पहुंची महिला कल्याण मंत्री, पीड़‍ितों को खुद क‍िया फोन...फ‍िर दी नसीहत

Lucknow News महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार को अचानक हजरतगंज कोतवाली स्थित महिला थाना पहुंच गई। यहां उन्‍होंने श‍िकायती रज‍िस्‍टर से फोन नंबर लेकर खुद ही पीड़ितोंं को फोन लगाया और हालचाल ल‍िया।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Thu, 23 Jun 2022 11:04 PM (IST)
Hero Image
मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने हजरतगंज कोतवाली स्थित महिला थाने का किया औचक निरीक्षण।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार दोपहर एकाएक हजरतगंज कोतवाली स्थित महिला थाना पहुंची। एकाएक मंत्री का काफिला रुकते ही थाने परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कक्ष में बैठीं थानाप्रभारी दुर्गावती आनन फानन निकलकर बाहर आ गईं।

मंत्री प्रतिभा शुक्ला थाने परिसर में बैठे शिकायतकर्ताओं के प्रार्थनापत्र देखे। उनका हाल जाना। इसके अलावा थाने में पीड़ित महिलाओं की समस्या के निस्तारण की प्रक्रिया थाना प्रभारी से जानी। थानाप्रभारी ने बताया कि हमारे यहां शिकायत के लिए आने वाली महिलाओं का प्रार्थनापत्र महिला हेल्प डेस्क पर बने रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। इसके बाद जिससे उनकी परेशानी होती है। उस संबंधित व्यक्ति से बात कर समस्या का निस्तारण कराया जाता है।

समस्या न सुलझने पर एक दोनों पक्षों को थाने बुलाकर निस्तारण किया जाता है। इसके बाद मंत्री ने रिकार्ड रजिस्टर चेक किया। महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर को लेकर उसमें निस्तारित मामलों के आगे दर्ज चार शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात की और फीडबैक ली। महिला थाने की कार्रवाई से पहली बार मंत्री संतुष्ट रहीं।

चलते समय मंत्री ने थानाप्रभारी से कहा कि यह औचक निरीक्षण चलता रहेगा। इस लिए जो भी पीड़ित आए उसकी समस्या सुनें निस्तारित करें। अगर शिकायतकर्ताओं की समस्या का समय रहते निस्तारण नहीं हुआ तो डीजीपी को इस संबंध में लिखा जाएगा। इस लिए ध्यान रखें कि शासन की मंशा के अनुरूप महिला समस्याओं पर विशेष ध्यान दें।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।