Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Modi Cabinet 2024: पीएम मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, उत्तर प्रदेश में भाजपा का जश्न, तस्वीरें-

Modi Cabinet 2024 - लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए ने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाई जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। रविवार को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मोदी सरकार 3.0 के मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भी उत्सव मनाया।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sun, 09 Jun 2024 08:29 PM (IST)
Hero Image
Modi Cabinet 2024: पीएम मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, उत्तर प्रदेश में भाजपा का जश्न, तस्वीरें-

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए ने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाई, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। रविवार को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मोदी सरकार 3.0 के मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भी उत्सव मनाया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भाजपा समर्थकों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर हर्ष प्रकट किया।

देखें भाजपा के जश्न की तस्वीरें-

कौशांबी। मूरतगंज कस्बा में भाजपा के नेताओ ने रविवार को नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर रैली निकाल कर लोगों के बीच पहुंच कर मुंह मीठा कराया। मूरतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री बनने पर खुशी का इजहार किया। 

मेरठ। तीसरी बार मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने पर मेरठ में बेगमपुल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

मऊ। मऊ शहर के सिंधी कॉलोनी सहित जिले भर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।

महराजगंज। महराजगंज लोकसभा सीट से जीते भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी को मोदी 3.0 में जगह मिली है। उनके मंत्री बनने पर महराजगंज के सक्सेना चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।

अलीगढ़। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अलीगढ़ में भारत जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गेट चौराहे पर रोड ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी की व मिठाई बांटी।