Move to Jagran APP

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह के निधन पर UP में तीन दिन का शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Mulayam Singh Yadav Passes Away State Honour in UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Mon, 10 Oct 2022 11:09 AM (IST)
Hero Image
Mulayam Singh Yadav Passes Away, State Honour in UP:
लखनऊ, जेएनएन। Mulayam Singh Yadav Passes Away, State Honour in UP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान कोई भी बड़ा सरकारी आयोजन नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अखिलेश यादव से फोन पर बात करने के बाद नेताजी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सोमवार को निधन पर गहरा शोक जताया है। मुलामय सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिवारीजन एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

मुलायम सिंह यादव का प्रोफाइल

नाम-मुलायम सिंह यादव

पिता का नाम-स्वर्गीय श्री सुघर सिंह

माता का नाम-स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी

जन् तिथि-22 नवंबर, 1939

जन्मस्थान-ग्राम सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश

पत्नी का नाम-स्वर्गीय मालती देवी व स्वर्गीय साधना यादव

संतान-अखिलेश यादव व प्रतीक यादव

शैक्षणिक योग्यता- बीए, बीटी, एमए (राजनीति शास्त्र)

पहली बार 1967 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक चुने गए। दस बार विधानसभा व सात बार लोकसभा के सदस्य रहे।

उप्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल

05 दिसंबर 1989- 24 जून 1991

04 दिसंबर 1993- 03 जून 1995

29 अगस्त , 2003 - 13 मई, 2007

पीएम मोदी ने बताया आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के प्रमुख सैनिक

मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए प्रमुख सैनिक थे। पीएम मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉक्टर लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने किया मजबूत काम

पीएज्ञ मोदी ने एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे। पीएम मोदी ने कहा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। हम दोनों की घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना हैं। ओम् शांति।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।