Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mulayam SinghYadav: मुलायम सिंह की अस्थियां प्रयागराज के संगम में प्रवाहित करेंगे अखिलेश यादव, कल होगा दौरा

Ashes Of Mulayam Singh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव बुधवार को तीर्थराज प्रयागराज के संगम क्षेत्र में अपने पिता नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Tue, 18 Oct 2022 02:16 PM (IST)
Hero Image
Ashes Of Mulayam Singh Yadav: अखिलेश यादव बुधवार प्रयागराज के संगम में मुलायम सिंहकी अस्थियों को विसर्जित करेंगे

लखनऊ, जेएनएन। Akhilesh Yadav will Flow Ashes of Mulyam Singh Yadav In Sangam: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh Yadav) को अस्थियों को बुधवार को प्रयागराज में गंगा, यमुना तथा सरस्वती के संगम (Sangam, Prayagraj) क्षेत्र में प्रवाहित किया जाएगा। उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को नेताजी के अस्थि विसर्जन के बाद समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अब यह कार्यक्रम जारी किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव बुधवार को तीर्थराज प्रयागराज के संगम क्षेत्र में अपने पिता नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित करेंगे। इटावा के सैफई से अखिलेश यादव के साथ चलकर प्रयागराज पहुंचने वालों में परिवार के अन्य लोग भी रहेंगे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav), पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव (Ex MP Dharmendra Yadav) तथा अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन भी संगम में नेताजी की अस्थियों के विसर्जन के कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। 

हरिद्वार में सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अस्थियाें के विसर्जन के बाद अब बुधवार को प्रयागराज में संगम में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्थियां लेकर संगम तट पर जाएंगे। शाम को सैफई वापसी होगी। बताया गया है कि परिवार के करीब 12 लोग दो चार्टर प्लेन से जाएंगे।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज में गंगा, यमुना तथा सरस्वती के संगम क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां पर अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक, सरंक्षक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित करेंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें