Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी समेत 27 की संपत्तियां खंगाल रही नगर निगम, कसेगा पुलिस का भी शिकंजा
लखनऊ नगर निगम माफिया मुख्तार अंसारी समेत 27 की संपत्तियां पता करने में जुटा है। वहीं मुख्तार के पारिवारिक सदस्यों समेत गैंग के अन्य सदस्यों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। 27 लोगों में मुख्तार के परिवार के साथ ही गैंग के सदस्यों की भी संपत्ति तलाशी जा रही है। बता दें कि पहले भी मुख्तार और उसके परिवार की संपत्तियों को प्रशासन सील कर चुका है।

लखनऊ, [अजय श्रीवास्तव]। माफिया मुख्तार अंसारी और उसके परिवार के साथ ही गैंग में शामिल लोगों की संपत्तियां फिर से खंगाली जा रही है। इसमे बारह लोग मुख्तार के परिवार के ही हैं, जबकि सात गैंग के सदस्य हैं। आठ अन्य लोग गैंग के सहयोगी हैं। कुल 27 लोगों की संपत्तियों की जानकारी जुटाने में नगर निगम लगा है। नगर निगम के सभी आठों जोनल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
अब गाजीपुर जिले की पुलिस की तरफ से दिए गए नामों के हिसाब से संपत्तियों का पता किया जा रहा है। इससे पहले भी मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के लोगों की संपत्तियों को सील किया गया था। यह संपत्तियां डालीबाग में थी। गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने उप निबंधक कार्यालय के साथ ही नगर निगम के अभिलेखों में इन लोगों की संपत्तियों का पता करने के लिए पत्र लिखा था। नगर निगम में करीब साढ़े छह लाख से अधिक संपत्तियां दर्ज है।
अब पुलिस द्वारा दिए गए नामों में से इन संपत्तियों का पता किया जा रहा है। यह कार्रवाई प्रदेश में संगठित अपराध के जरिए अवैध संपत्तियां अर्जित करने वाले माफियाओं के खिलाफ की जा रही है। आइएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी व उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा आपराधिक क्रियाकलापों से अर्जित धन से खरीदी और निर्माण कराई गई संपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इस प्रकरण में गाजीपुर जिले में धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज है।
मुख्तार के पारिवारिक सदस्य मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी, बेटा अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी, पुत्री मारिया अंसारी, नुरिया अंसारी, नुसरत अंसारी के अलावा मंसूर अंसारी, सर्जील रजा उर्फ आतिक रजा, अनवर शहजाद गैंग के सदस्य (सभी गाजीपुर) अफरोज ग्राम महरू पुर, थाना मुरादाबाद जिला गाजीपुर लालजी यादव सिकंदरा थाना सैदपुर गाजीपुर भीम सिंह निवासी रमनथपुर थाना करण्डा गाजीपुर तस्सू निवासी नखास इम्तियाज निवासी मसउदपुर थाना शादियाबाद गैंग के सहयोगी (सभी गाजीपुर) गणेश दत्त निवासी मोहल्ला श्रीराम कालोनी मिस्बाहुद्दीन निवासी यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जाकिर हुसैन मोहल्ला मुस्तफा बाद अमित राय ग्राम जोगा मुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर जफर उर्फ चंदा निवासी भट्टी टोला थाना मुहम्मदाबाद अंगद राय निवासी शेरपुर खुर्द थाना भावरकोल उमेश उर्फ गोरा राय निवासी तमलपुरा थाना मुहम्मदाबाद महेरुद्दीन उर्फ नन्हें ग्राम महेंद्र थाना करीमुद्दीनपुर पहले भी सील की गई संपत्तियां मुख्तार अंसारी परिवार के लोगों की संपत्तियों को पहले भी सील किया जा चुका है।
इसमे मुख्तार की भाभी फरहत अंसारी की डालीबाग कालोनी में यह कोठी प्लाट संख्या 21/14 बी (क्षेत्रफल 6700 वर्गफीट) पर बनी है। पुलिस ने इसे बेनामी संपत्तियां बताया था और सील कर दिया था लेकिन सात जून को सील टूटी मिलने पर दोबारा नगर निगम ने उसे सील किया था। गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर 28 अक्टूबर 2022 को इस कोठी को सील किया गया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।