Move to Jagran APP

नगर निगम बनाएगा 19 सामुदायिक केंद्र

नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Sun, 30 Sep 2018 08:23 AM (IST)
Hero Image
नगर निगम बनाएगा 19 सामुदायिक केंद्र
लखनऊ (जेएनएन)। नगर निगम अपनी आय बढ़ाने और लोगों को जनसुविधा देने के लिए खाली पड़ी जमीनों पर अब सामुदायिक केंद्र और शादीघर बनाएगा। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि नगर निगम सीमा में जमीनें खाली है और उनका उपयोग न होने से उन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। नगर निगम की आय बढ़ाने और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उनका उपयोग किया जाएगा। यहां सामुदायिक केंद्र और शादीघर बनाए जाएंगे।

इसमे सेमरा गौढ़ी में चार जगह, विजईपुर, अमौसी में तीन जगह, भमरौली शाहपुर, बरावनकला, भमरौली शाहपुर, अमराई गांव, बहादुरपुर, हैवतमऊ में में तीन जगह है।

अवैध होर्डिंग पर हंगामा, मेयर व पार्षद भिड़े

पांच हजार अवैध होर्डिंग लगाए जाने के मुद्दे पर करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। मेयर की अध्यक्षता और नगर आयुक्त डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई बैठक में कांग्रेस पार्षद गिरीश मिश्र ने शहर में लगी अवैध होर्डिंग का मामला उठाया। उनका कहना था कि शहर में लगी सारी होर्डिंग अवैध है और उसे लेकर अवैध वसूली हो रही है। गिरीश मिश्र ने प्रचार विभाग के प्रभारी अशोक सिंह से होर्डिंगों के बारे में पूछा कि होर्डिंग अवैध है कि वैध? इस पर अशोक सिंह ने कहा कि शहर में लगी सभी होर्डिंग अवैध है। इस पर मेयर ने कहा कि सूचीबद्ध 483 होर्डिंग पर काररवाई न की जाए, उसका मामला कोर्ट में लंबित है। होर्डिंग लगाने वाली एजेंसियों के संचालक के साथ जल्द बैठक बुलाई जाएगी। इस पर गिरीश मिश्र ने कहा कि जब पिछली कार्यकारिणी बैठक में तय हो चुका कि सभी अवैध होर्डिंग हटाई जाए तो मेयर साहिबा आप 483 होर्डिंग पर कार्रवाई न करने का दबाव क्यों बना रही हैं। पार्षद का कहना था कि अगर नगर निगम में पैसा नहीं जमा हो रहा है। सूचीबद्ध 483 होर्डिंग पर तब तक प्रचार रोका जाए, जब तक कोर्ट में मामला लंबित है। पार्षद का कहना था कि कोर्ट में मामला नई नियमावली के विरोध में गया है और शुल्क वसूलने से उसका कोई लेना देना नहीं है। हंगामे के चलते अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि करीब पांच हजार होर्डिंग अवैध है और उनको हटाने की कार्रवाई चल रही है। हाल यह रहा कि पार्षद के आरोपों पर मेयर भी गुस्से में आ गईं तो पार्षद गिरीश मिश्र भी शांत नहीं बैठे और कहा कि अवैध होर्डिंग के नाम पर चल रहे खेल को वह उजागर कर ही बैठेंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।