Move to Jagran APP

NITISH KUMAR : नीतीश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- पूर्ण विश्वास है कि…

सीएम योगी ने रविवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि नीतीश कुमार को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि बिहार में बनी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सेवा सुशासन और विकास के उत्कृष्ट मानक स्थापित करेगी।

By Anand Mishra Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 29 Jan 2024 01:16 AM (IST)
Hero Image
NITISH KUMAR : नीतीश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- पूर्ण विश्वास है कि…

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने रविवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि नीतीश कुमार को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि बिहार में बनी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सेवा, सुशासन और विकास के उत्कृष्ट मानक स्थापित करेगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी हैं। मौर्य ने अपने एक्स एकाउंट में लिखा है कि राम आए, बिहार लाए। बिहार विशेष है, उसे विकास पसंद है। उन्होंने दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय कुमार सिन्हा को भी उन्होंने बधाई दी है। 

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नीतीश कुमार के राजग के साथ आने और फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर अपना दल एस की ओर से बधाई दी है। इंटरनेट मीडिया पर किए गए पोस्ट में अनुप्रिया पटेल ने लिखा है कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू की एनडीए में वापसी से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहले से जनविश्वास और जन अपेक्षा पर खरा उतरने वाला राजग और मजबूत हुआ है। 

नीतीश कुमार का राजग में आना साबित करता है कि सपा, कांग्रेस जैसे दल सामाजिक न्याय की महज सियासी जुगाली करते आए हैं। नई सरकार में डिप्टी सीएम बनने वाले सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत पूरी टीम को बधाई।

यह भी पढ़ें: UP DGP : उत्तर प्रदेश का अगला डीजीपी कौन? IPS आनंद कुमार और प्रशांत कुमार के अलावा ये चेहरे दौड़ में शामिल

यह भी पढ़ें: ओपी राजभर ने बताया नीतीश के इस्तीफे का कारण, बोले- 'अखिलेश और सोनिया गांधी हैं बिहार सियासी उठापटक के जिम्मेदार...'

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें