Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नवाब सिंह से कोई रिश्ता… सरकार बचा रही, कन्नौज मामले में सपा नेता का नाम आने पर डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया

कन्नौज में किशोरी से दुष्कर्म मामले में सपा नेता नवाब सिंह यादव को जेल भेजा गया है। आरोपी नवाब सिंह के सपा नेता होने के सवाल पर मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि नवाब सिंह से सपा का सालों से कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नवाब सिंह को बचा रही है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:48 PM (IST)
Hero Image
पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देतीं सांसद डिंपल यादव। जागरण

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के सपा नेता होने के सवाल पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सपा हमेशा महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती है। भाजपा एक संवेदनहीन पार्टी है बल्कि महिलाओं के मुद्दों को राजनीतिकरण करती है। 

डिंपल यादव ने कहा कि काफी सालों से नवाब सिंह से कोई रिश्ता नहीं रहा, वह लगातार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और सरकार उन्हें बचा रही है। 

बुलडोजर लाकर लोगों को भय दिखाया गया

अतीक अहमद के पुत्र के एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के सवाल पर सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार भय की राजनीति का प्रयोग कर रही है। मैनपुरी में बुलडोजर लाकर लोगों को भय दिखाया गया, लेकिन यहां की जनता हमेशा सपा के साथ रहती है। 

शुक्रवार को मैनपुरी आईं डिंपल यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव जीतने के लिए शासन और प्रशासन का प्रयोग करते हैं, लेकिन आने वाले समय में इनके चक्र को सपा भेद देगी। 

लोकसभा चुनाव में प्रदेश 80 सीटें जीतने की बात करने वालों की जनता ने बोलती बंद कर दी। बांग्लादेश से अच्छे संबंध होने के कारण वहां की पीएम को शरण दी गई। मौजूदा सरकार भय की राजनीति का प्रयोग कर रही है, बुलडोजर की मदद से लोगों को डराया जा रहा है। 

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद डिंपल यादव ने नगर के जेल चौराहे पर स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता की। 

यह भी पढ़ें: UP By Election 2024 : मुश्किलों भरी राह आसान बनाने में जुटी भाजपा, तो पुराना जनाधार पाने का प्रयास करेगी सपा

यह भी पढ़ें: दो नदियों के जुड़ने से यूपी-एमपी के 13 जिलों की चमकेगी किस्मत, सीएम योगी के आदेश पर प्रोजेक्ट पर काम शुरू

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर