Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Parivahan Nigam Recruitment: अब आयोगों के माध्यम से होंगी परिवहन निगम में भर्तियां, कैब‍िनेट से म‍िली मंजूरी

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में समूह ख के 187 और समूह ग के 19143 पद हैं। समूह ख के सहायक प्रबंधक सहायक प्रबंधक (वाणिज्य) व सहायक प्रबंधक (प्राविधिक) जैसे पदों पर अब तक यूपीएसएसएससी के माध्यम से भर्ती होती थी। अब यूपीपीएससी के माध्यम से इन पदों को भरा जाएगा। सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलर परिवहन विभाग के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

By Nishant Yadav Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 10 Sep 2024 11:01 AM (IST)
Hero Image
परिवहन निगम में समूह ख के 187 और समूह ग के हैं 19143 पद।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के समूह ख और समूह ग के पदों की भर्ती अब आयोगों के माध्यम से की जाएंगी। समूह ख के रिक्त पदों पर भर्ती प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। वहीं, समूह ग की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा।

सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलर परिवहन विभाग के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत अब चंदौली में बस स्टेशन व डिपो कार्यशाला के निर्माण के लिए कृषि विभाग की चिन्हित भूमि परिवहन विभाग को निश्शुल्क हस्तांतरित की जाएगी। परिवहन निगम में समूह ख के 187 और समूह ग के 19143 पद हैं। समूह ख के सहायक प्रबंधक, सहायक प्रबंधक (वाणिज्य) व सहायक प्रबंधक (प्राविधिक) जैसे पदों पर अब तक यूपीएसएसएससी के माध्यम से भर्ती होती थी। अब यूपीपीएससी के माध्यम से इन पदों को भरा जाएगा।

वर्ष 2016 में 22 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की भर्ती आइआइएम लखनऊ के माध्यम से समूह ख के पदों पर भर्ती की गई थी। परिवहन निगम में समूह ख के तहत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के 77 पदों को भरने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद आयोग से इन पदों पर भर्ती की जा सकेगी। इसी तरह निगम में स्टेशन प्रभारी, मैकेनिक, चालक, परिचालक जैसे समूह ग के पदों पर भर्ती अब तक परिवहन निगम का चयन बोर्ड करता था। अब इन पदों पर यूपीएसएसएससी करेगा। इस कारण अब इन पदों की शैक्षिक योग्यता, पदनाम और आयु सीमा में भी बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें: इलेक्‍ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दे रही योगी सरकार, स‍िर्फ इन लोगों को ही म‍िलेगा योजना का लाभ