Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: सुभासपा अध्‍यक्ष ओपी राजभर का सपा पर वार, कहा- PDA प्रेम केवल दिखावा और छलावा

लखनऊ के रविंद्रालय सभागार में सुभासपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में ओपी राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की अबतक की चार बार की सरकारों ने केवल अपने मजबूत स्वाजाति लोगों का ही काम किया है इसलिए समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है। उन्‍होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़े दलित व अल्पसंख्यक) प्रेम को दिखावा और छलावा बताया है।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Mon, 21 Aug 2023 09:25 PM (IST)
Hero Image
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।- फाइल फोटो

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक) प्रेम को दिखावा और छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों को ठगती आई है।

'समाजवादी पार्टी अब समाप्‍तवादी पार्टी बनती जा रही है'      

सोमवार को लखनऊ के रविंद्रालय सभागार में सुभासपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की अबतक की चार बार की सरकारों ने केवल अपने मजबूत स्वाजाति लोगों का ही काम किया है, इसलिए समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है। इस मौके पर पूर्व आईपीएस कुश सौरभ पासवान सहित बड़ी संख्या में सपा, बसपा व अन्य दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, एनडीए में शामिल हुई है तब से समाजवादी पार्टी को हार का डर सताने लगा है। सपा की बौखलाहट अखिलेश यादव और उनके नेताओं के बयानों में साफ झलकती है।

उन्होंने कहा कि सुभासपा के संघर्षों का परिणाम है की एनडीए सरकार ने पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार देने के लिए रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान करते हुए इसे शीघ्र लागू करने जा रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. संतोष पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पतिराम राजभर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष चंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहे।

सदस्यों को मिली अहम जिम्मेदारी

सुभासपा की हाल ही में सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व डीआईजी सर्वेश राणा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। जबकि रुद्र राजन राजभर को युवा मंच का प्रदेश प्रभारी, राजू द्विवेदी को बुंदेलखंड प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह चौहान को प्रयागराज का मंडल प्रभारी, गुड्डू बिन्द, मनोज कुमार गुप्ता, गया राज राजभर और दिग्विजय सिंह यादव को युवा मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विजय प्रताप पांडेय, भूपेंद्र कुमार धरिकार व सत्रुधन बिन्द को युवा मंच का प्रदेश महा सचिव की जवाबदेही दी गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें