Move to Jagran APP

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के साथ जाने की चर्चाओं पर फिर बोली मायावती- अपने बलबूते पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा

पिछले कुछ दिनों से बसपा के विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के साथ जाने की चर्चाएं चल रहीं थीं। इसी के बाद मायावती ने शनिवार को लिखा.. बसपा देश में लोकसभा का आम चुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना घोर फेक व गलत न्यूज है।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 09 Mar 2024 09:52 PM (IST)
Hero Image
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के साथ जाने की चर्चाओं पर मायावती ने साफ किया रुख

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने फिर दोहराया है कि वह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) अकेले लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।

पिछले कुछ दिनों से बसपा के विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के साथ जाने की चर्चाएं चल रहीं थीं। इसी के बाद मायावती ने शनिवार को लिखा.. बसपा देश में लोकसभा का आम चुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना घोर फेक व गलत न्यूज है। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।

बसपा के अकेले चुनाव लड़ने से बेचैन विरोधी- मायावती

उन्होंने लिखा.. खासकर यूपी में बसपा के काफी मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग बेचैन लगते हैं। इसलिए आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किंतु बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।

यह भी पढ़ें-

UP Politics: एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएगी RLD, एमएसपी पर अभी भी है किसानों का समर्थन

कांग्रेस-BSP गठबंधन की अटकलों के बीच मायावती ने साफ कर दी तस्वीर, बोली- हमारा फैसला अटल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।