Move to Jagran APP

Panchayat Diwas: गांव की उपलब्धि वाले दिन को मना सकते पंचायत दिवस, पंचायतीराज विभाग के पोर्टल पर दर्ज होगी जानकारी

पंचायत दि‍वस मनाने के ल‍िए गांव की उपलब्‍ध‍ि वाले द‍िन को चुनकर उसकी जानकारी पंचायतीराज विभाग के पोर्टल पर दर्ज कराई जाएगी। ग्राम पंचायतें खुद ही इसकी तारीख तय करेंगी। इस संबंध में शासनादेश भी जारी क‍िया जा चुका है।

By Prabhapunj MishraEdited By: Updated: Fri, 05 Aug 2022 02:45 PM (IST)
Hero Image
Panchayat Diwas पंचायत द‍िवस वर्ष में क‍िसी एक द‍िन मना सकते हैं ग्राम पंचायत
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रदेश की सभी 58,189 ग्राम पंचायतें वर्ष के किसी भी उपलब्धि वाले दिन को पंचायत दिवस के रूप में मना सकती हैं। संबंधित ग्राम पंचायत को ग्राम सभा से इसका अनुमोदन लेना होगा और पंचायतीराज विभाग के पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

वर्ष में क‍िसी एक द‍िन मनाया जा सकता है पंचायत द‍िवस

  • नोडल अधिकारी राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायती राज विभाग प्रवीणा चौधरी ने बताया कि वर्ष में किसी एक दिन को पंचायत दिवस तय किया जा सकता है।
  • पंचायत विभाग में पोर्टल पर अब तक कुल 1307 ग्राम पंचायतों की ओर से पंचायत दिवस निर्धारित कर दिया गया है।
  • उन्होंने बताया कि पंचायत दिवस के दिन ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, अच्छी सामाजिक विचार वाली फिल्मों का प्रदर्शन व स्वयं की प्रगति पर आत्मचिंतन करते हुए ग्रामसभा में समुदाय के मध्य रखे जाने की कार्यवाही भी ग्राम पंचायत स्तर पर की जानी है।
  • ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में 27 सितंबर, 2017 को शासनादेश जारी किया गया था। अब पंचायती राज निदेशालय की ओर से ग्राम पंचायतों को पंचायत दिवस आयोजित करने के निर्देश फिर जारी किए गए हैं।

इन तारीखों में मना सकते पंचायत दिवस

बलिदानी/महापुरुष अथवा सामाजिक कार्यकर्ता के नाम पर, पारंपरिक घटना/क्षेत्रीय महत्व को देखते हुए, ग्राम पंचायत को प्राप्त पुरस्कार/प्रोत्साहन की तारीख, किसी व्यक्ति विशेष खासकर बालिका की उपलब्धि पर या अन्य किसी उपलब्धि या दिवस को, जिससे ग्राम पंचायत अपनी पहचान को जोड़ पाती है, को पंचायत दिवस के रूप में मना सकती है। ग्राम पंचायतें, पंचायतीराज दिवस को भी पंचायत दिवस के रूप में मना सकती हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।