Move to Jagran APP

Pandit Govind Ballabh Pant: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, पं. गोविंद बल्लभ पंत ने किया प्रदेश को विकास माडल देने का प्रयास

Pandit Govind Ballabh Pant उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वाधीनता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की तरक्की के लिए उन्होंने विकास का माडल देने का प्रयास किया था ।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 10 Sep 2022 04:15 PM (IST)
Hero Image
Pandit Govind Ballabh Pant: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उनको नमन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनको श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135 वीं जयंती पर आज हम उनको नमन कर रहे हैं। पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वाधीनता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की तरक्की के लिए उन्होंने विकास का माडल देने का प्रयास किया था ।

आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत के पूर्व गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती पर मैं भारत माता के महान सपूत को समाज और राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान के लिए स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उनकी कर्मठता, उनकी राष्ट्र निष्ठा व संगठन क्षमता को ध्यान में रखकर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व दिया गया।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने फिर उन्होंने गृहमंत्री के रूप में देश व प्रदेश की सेवा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश को उस समय आगे बढऩे के लिए जो विकास का मॉडल देने का प्रयास किया था, उनके इस कृतित्व के लिए मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।