Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भाजपा के लिए जनता सिर्फ मतदाता', सीएम आवास के पास महिला के आत्मदाह के प्रयास पर अखिलेश का BJP पर तंज

मुख्यमंत्री आवास के पास महिला के आत्मदाह का प्रयास करने का मामला तूल पकड़ने के बाद अब इस मामले पर अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा - भाजपा के लिए जनता सिर्फ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 06 Aug 2024 02:57 PM (IST)
Hero Image
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आवास के पास मंगलवार सुबह एक महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, वह जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची थी।

अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा-

भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होतर, अपने दुधमुंहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह किया।'

सपा मुखिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा-

'भाजपा के लिए जनता, सिर्फ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म।'

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची थी। उसके पास से मिले लाल रंग के एक बैग बरामद किया। उसमें मुख्यमंत्री के नाम का पत्र मिला। उसमें लिखा था कि ससुराल वालों ने जो पैसा और मंगलसूत्र लूटा है। पुलिस उसको वापस नहीं दिला रही है।

महिला ने लिखा है कि उपमुख्यमंत्री ने भी पति को तलाश करने की बात कही थी। उस वक्त भी पुलिस ने झूठ बोल दिया कि देशराज नहीं मिला। आरोप है कि पुरवा थाने में तैनात दारोगा राजेश यादव ने उसे अपने आवास पर छिपाकर रखा है। महिला का दावा है कि उसने खुद पति को दारोगा के आवास पर देखा है।

वहीं डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग के पास की घटना है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Protest: बांग्लादेश में तख्तापटल से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, हिंद महासागर में चीन के दखल की आशंका

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi Case: विवादित ढांचा के मुख्य गुंबद के नीचे ASI सर्वे की मांग, स्वयंभू ज्योतिर्लिंग और अरघा होने का दावा