Move to Jagran APP

लखनऊ में पाम संडे की पूर्व संध्या पर घरों में हुई प्रभु यीशु की प्रार्थना

लखनऊ में लॉकडाउन के दौरान घरों में मनाया जाएगा पाम संडे पूर्व संध्या पर घरों में हुई प्रार्थना।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Sat, 04 Apr 2020 03:46 PM (IST)
Hero Image
लखनऊ में पाम संडे की पूर्व संध्या पर घरों में हुई प्रभु यीशु की प्रार्थना
लखनऊ, जेएनएन। ईसाई समाज का पाम संडे रविवार काे घरों में मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर शनिवार को घरों में गीत गाया गया। एसेबंली ऑफ िबिलवर्स चर्च के माॅरिस कुमार ने बताया कि पूर्व संध्या पर क्वायर ने घर में ही प्रभु का गुणगान किया। रविवार को ऑनलाइन प्रार्थना और विधान कराने की व्यवस्था की गई है। छह से नौ अप्रैल तक होेने वाले विशेष प्रार्थना सप्ताह पर पार्थना रिकॉर्ड कर यू ट्यूब और फेस बुक के माध्यम से विश्वासियों को भेजी जाएगा।

कैथेड्रल हजरगंज के फादर डॉ.डोनालड डिसूजा ने बताया कि प्रार्थना और ज्ञान के लिए यू ट्यूब चैनल लांच कर दिया गया। धर्माध्यक्ष जेराल्ड जॉन मथयस विश्वासियों को प्रार्थना और संदेश घर बैठे देंगे।  10 अप्रैल को होने गुड फ्राइडे और 12 को ईस्टर का आयोजन भी घरो में ही होगाञ  फादर ने लॉकडाउन के दौरान घरों में प्रभु यीशु से काेराेनो से समाज को मुक्ति के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी साधनाें के प्रयोग से घरों में आयोजन किए जाएंगे। किसी को घर से बाहर नहीं निकलना है। प्रभु यीशु सभी का कल्याण करेंगे।

होली रिडीमर चर्च आलमबाग के संजय लांजरस ने कहा कि कैलाशपुरी स्थित आवास से ही विशेष प्रार्थना हाेगी। वीडियो कॉल के जरिए सभी को ईस्टर की बधाई दी जाएगी। इस लिए मनाया जाता है पाम संडे पाम संडे ईसाई धर्म के अनुयाइयों के प्रमुख त्योहारों में शुमार है। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु के येरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में मनाते हैं।

कैथेड्रल हजरतगंज के फादर डॉ.डोनालड डिसूजा ने बताया कि पवित्र बाइबल में कहा गया है कि प्रभु यीशु जब येरुशलम पहुंचे, तो उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पाम यानी खजूर की डालियां अपने हाथों में लहराते हुए एकत्रित हो गए थे। लोगों ने प्रभु यीशु की शिक्षा और चमत्कारों को शिरोधार्य कर उनका जोरदार स्वागत किया था। यह बात करीब दो हजार वर्ष पहले की बताई जाती है। उस दिन की याद में पाम संडे मनाया जाता है। पांच अप्रैल को यह पर्व मनाया जाएगा। इसका समापन ईस्टर के रूप में होता है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।