पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी का किया लोकार्पण, सीएम योगी ने कह दी बड़ी बात; बोले- भारत के पुरातन गौरव को...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय का यह आधुनिक स्वरूप शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को वापस लौटाएगा। बुधवार को योगी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को भी बधाई दी। योगी ने इसे भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का अमृतकाल करार दिया है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय का यह आधुनिक स्वरूप शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को वापस लौटाएगा। बुधवार को योगी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को भी बधाई दी।
योगी ने इसे भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का अमृतकाल करार दिया है। प्रधानमंत्री का यह प्रयास भारत के सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और शैक्षिक उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।
भारत की अतुल्य मेधा, अपरिमित ज्ञान, उत्कृष्ट शिक्षा और समृद्ध संस्कृति के गौरवशाली अतीत और विरासत को संजोए नालंदा विश्वविद्यालय का यह आधुनिक स्वरूप शिक्षा जगत के मानचित्र पर भारत के पुरातन गौरव को फिर से स्थापित करेगा। विश्वविद्यालय का नया कैंपस कई मायनों में खास है। यह परंपरा को बनाए रखते हुए छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधा प्रदान करेगा।
इसे भी पढ़ें: करहल से अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद सियासत तेज, भाजपा आलाकमान से इस नेता ने की टिकट की मांग