Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi Birthday: BSP मुखिया मायावती ने PM नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, चीता लाने पर अखिलेश ने कसा तंज

Mayawati Greets PM Modi On His Birthday बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 10:31 AM (IST)
Hero Image
BSP President Mayawati Greets PM Modi On His Birthday

लखनऊ, जेएनएन। PM Narendra Modi Birthday 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के आज 72वें जन्मदिन पर उनको जमकर बधाई व शुभकामना मिल रही हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने भी ट्वीट पर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

— Mayawati (@Mayawati) September 17, 2022

उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई तो नहीं दी, लेकिन मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता लाने पर तंज जरूर किया है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना भी की है।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती (Viswakarma Jayanti) पर लोगों को बधाई देने के साथ दूसरे ट्वीट में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में लुप्त हो गए चीता की पुनर्स्थापना को लेकर सरकार पर तंज कसा है।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2022

उन्होंने एक ट्वीट पर कैरिकेचर लगाया है, जिसमें गाय की व्यथा को दर्शाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए चीतों को आज मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को को बधाई देते हुए कहा कि 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, 'अंत्योदय' के लिए राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम मां भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम को बधाई के ट्वीट में कहा कि गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को सम्मान देकर सामाजिक न्याय की पटकथा के सबसे बड़े लेखक, विश्व के सबसे श1ितशाली नेता, जनहित को सर्वोपरि रखने वाले, हम सभी के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन पर वीडियो संदेश से शुभकामाना दी। पाठक ने ट्वीट किया, राष्ट्रहित और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले, मां भारती के सच्चे सपूत, आधुनिक भारत के प्रवर्तक और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: सीएम योगी ने पीएम नरेन्‍द्र मोदी को दी जन्‍मद‍िन की बधाई, बताया- एक भारत-श्रेष्ठ भारत का शिल्पी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें