Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: 'तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात', प्रियंका गांधी ने डिजिटल मीडिया नीति पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश की डिजिटल मीडिया नीति के खिलाफ विपक्ष के विरोध के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए सवाल किया है कि न्याय मांग रही महिलाओं की आवाजें किस श्रेणी में आएंगी?उन्होंने लिखा कि जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे तुम दिन को अगर रात कहो रात कहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह नीति सच को दबाने का एक और तरीका है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 29 Aug 2024 07:13 PM (IST)
Hero Image
सीएम योगी के डिजिटल मीडिया नीति पर प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। जागरण (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ। उत्तर प्रदेश की डिजिटल मीडिया नीति पर गंभीर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के इशारे पर सरकार ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार कानून’ का गला घोंटना चाहती है। विपक्षी दलों ने कहा कि भाजपा के इशारे पर लागू की जाने वाली डिजिटल मीडिया नीति का सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया जाएगा।

गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर तंज कसकर सवाल किया है। उन्‍होंने लिखा कि जो तुमको हो पसंद, वही बात कहेंगे तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे। उप्र सरकार की सोशल मीडिया पॉलिसी में न्याय मांग रही महिलाओं की आवाजें किस श्रेणी में आएँगी? 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले में उठने वाले सवाल किस श्रेणी में आएंगे? भाजपा नेताओं-विधायकों द्वारा भाजपा सरकार की पोल-पट्टी खोलना किस श्रेणी में आएगा?

'तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात' नीति सच को दबाने का एक और तरीका है। क्या भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कुचलने से ज्यादा कुछ सोच ही नहीं सकती?

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 29, 2024

बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में डिजिटल मीडिया नीति को मंजूरी दी गई है। सत्ताधारी भाजपा नीति की सराहना करते हुए इसके जरिये बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की बात भले ही कह रही है लेकिन विपक्ष को यह बिल्कुल रास नहीं आ रही है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में हथियार लाइसेंस के लिए नया नियम, घर में होगी जगह तभी होगा वरासत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे तरफदारी के लिए दी जाने वाली घूस की संज्ञा दी और कहा कि सरकार नए जमाने के चारण पैदा करना चाह रही है।

इसे भी पढ़ें-नेपाल के रास्ते चीन भेजा जा रहा भारत का लाल चंदन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि सरकार की डिजिटल मीडिया नीति भाजपा की प्रायोजित नीति है, इसका खर्च सरकार के खजाने से किया जाएगा और उसका लाभ भाजपा को मिलेगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें