Move to Jagran APP

UP News: राहुल गांधी को संसद में शपथ लेता देख प्रियंका गांधी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- बहुत खुशी हुई, इस नजारे को भूल नहीं सकती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बाद अब प्रियंका गांधी इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने केरल के वायनाड और यूपी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीता है। कांग्रेस नेता ने पार्टी के गढ़ रायबरेली को बरकरार रखने का फैसला किया है जिसके बाद पार्टी ने वायनाड से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 25 Jun 2024 05:12 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बाद अब प्रियंका गांधी इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।

 डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'बहुत खुशी हुई (राहुल गांधी को शपथ लेता देखकर), अच्छा लगा देखकर कि राहुल गांधी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान सभी ने शपथ ली।' यह बात प्रियंका गांधी ने दिल्‍ली में कही।

बता दें कि 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज हो चुका है। पहले दिन सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आज संसद सत्र का दूसरा दिन था। 25 जून यानी आज सुबह 11 बजे फिर से बैठक की शुरुआत हुई। सत्र की शुरुआत कल जिन सांसदों का शपथ ग्रहण नहीं हो पाया था उनका आज शपथ ग्रहण से हुआ।

बता दें कि रायबरेली सीट से जीत के साथ ही उत्तरप्रदेश की राजनीति में राहुल गांधी की वापसी विस्तार का बड़ा आधार तैयार कर सकती है। सपा से दोस्ती कायम रखने की चुनौतियों के बीच अखिलेश यादव सूबे में एक सियासी लक्ष्मण रेखा से इतर कांग्रेस की सक्रिय आक्रामकता सहज रूप से स्वीकार करेंगे इसमें संदेह है।

इसे भी पढ़ें-चाकू से युवक का गला रेता, जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी, लगे हैं 46 टांके

वहीं पिछले तीन आम चुनावों के नतीजों से साफ है कि 40 सीटों वाले बिहार में कांग्रेस को राजद से गठबंधन का कोई खास फायदा नहीं मिला है और नौ सीटें लड़कर पार्टी तीन जीत पायी है।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2024

राजद 2004 के बाद अब तक हुए चार आम चुनावों में अधिकतम चार-पांच सीटें से ज्यादा नहीं जीत पाया है। पर दिलचस्प यह है कि कांग्रेस को विस्तार के लिए गुंजाइश देने को राजद तब भी तैयार नहीं है।

इसे भी पढ़ें-यूपी के इस शहर में सुबह हुआ आदेश, दोपहर में चलने लगा बुलडोजर, प्रशासन के एक्‍शन से मचा हड़कंप

राजद के इस रूख के कारण ही कांग्रेस पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव को चाहकर भी टिकट नहीं दे पायी। लोकसभा में 42 सांसद भेजने वाले पश्चिम बंगाल में कांग्रेस दशकों से संघर्ष कर रही है। इस चुनाव में उसका प्रदर्शन पहले से भी कमजोर हुआ है और पार्टी को केवल एक सीट ही मिल पायी।

रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा संविधान पर हो रहे हमलों को वो स्वीकारेंगे नहीं। राहुल ने कहा कि भारत का मजबूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज उठाएगा और प्रधानमंत्री को जवाबदेही के बिना भागने नहीं देगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।