Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raebareli UP Board 10th Topper List: रायबरेली के अजय ने बढ़ाया मान, प्रदेश में आठवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल

Raebareli UP Board 10th Topper List Latest Updates रायबरेली के अजय ने प्रदेश में आठवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी परिणाम में 96.3 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार के साथ ही गुरुजनों का नाम रोशन किया है।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Updated: Sun, 19 Jun 2022 02:18 PM (IST)
Hero Image
Raebareli UP Board 10th Topper List: अजय को मिठाई खिलाते पिता व मौजद परिवारजन।

रायबरेली, संवादसूत्र। Raebareli UP Board 10th Topper List Latest Updates : प्रतिभा संसाधन की मोहताज नहीं होती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया भार्गव भाटिया मुहल्ले के अजय प्रताप सिंह ने। गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से प्रेरित होकर हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा और प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी परिणाम में 96.3 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार के साथ ही गुरुजनों का नाम रोशन किया है। इस सफलता के बाद घर पर बधाई का दौर शुरू हो गया है जो लगातार जारी है।

पिता मोहर सिंह रेलवे विभाग में क्लर्क के पद पर लखनऊ में कार्यरत हैं। मां शशि सिंह ग्रहणी हैं। बहन आभा सिंह कक्षा छह की छात्रा है। परिवार के साथ ही दादी रामवती भी यहीं रहती हैं। अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह पढ़ाई को लेकर सजग रहते हैं। साथ ही खेलकूद को भी पर्याप्त समय देते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बारे में जाना और इंटरनेट पर पढ़ा।

उसी के बाद से उन्हें अपना आदर्श मानते हुए कुछ कर दिखाने की प्रेरणा जगी। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि परिवारजन व गुरुजन लगातार उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहते हैं। ग्रीन फील्ड स्कूल के प्रबंधक छत्रसाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने अजय की सफलता पर खुशी जताई। कहा कि क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर