Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raebareli UP Board 10th Topper List: बहन ने द‍िखाई राह तो छोटे भाई ने छू ल‍िया आसमा, रायबरेली के अथर्व को प्रदेश में पांचवां स्थान

Raebareli UP Board 10th Topper List Latest Updates रायबरेली के अथर्व ने यूपी बोर्ड हाई स्‍कूल की परीक्षा में उत्‍तर प्रदेश की टाप टेन सूची में स्थान बनाया है। अथर्व ने रायबरेली में पहला और प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Sat, 18 Jun 2022 08:07 PM (IST)
Hero Image
Raebareli UP Board 10th Topper List: यूपी में पांचवी रैंक व रायबरेली के टापर अथर्व श्रीवास्तव।

रायबरेली, जागरण संवाददाता। कहते है कि जहां चाह वहां राह। कुछ ऐसा ही कर दिखाया अथर्व ने। धार्मिक नगरी डलमऊ के लाल ने बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रदेश की टाप टेन सूची में स्थान बनाया है। हाईस्कूल 2022 में 97 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला और प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर परिवार, क्षेत्र और जिले का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दादी का सपना अथर्व बने चिकित्सक : अथर्व को दादी बहुत अधिक दुलार करती थी। खुद स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर तैनात थी। ऐसे में वह अपने पोते को डाक्टर बनाना चाहती थी। बात-बात में अकसर कहती थी कि मेरा पोता भी स्वास्थ्य विभाग में जाएगा और डाक्टर बनकर नाम रोशन करेगा। आज जब वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सपनों को साकार करने के लिए अथर्व ने मानो ठान लिया हो। बड़े ही भावुक होकर कहते है कि दादी का सपना जरूर साकार करूंगा। इसके लिए चाहे जितनी मेहनत करनी पड़े।

बहन ने प्रदेश में हासिल किया था छठवा स्थान : आदर्श नगर मुराई बाग निवासी प्रभाकर श्रीवास्तव कंपोजिट विद्यालय पकसरावां सलोन में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं। पत्नी दीपशिखा गृहणी हैं। बड़ी बेटी आस्था ने हाईस्कूल परीक्षा 2020 में प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया था। बहन को मिले सम्मान को देखकर अथर्व ने बेहतन करने का मन बना लिया था। उसकी सफलता से न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मुराईबाग में गुरुजन भी बहुत खुश हैं। अथर्व ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ दादी और गुरजनों को दिया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर