Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Railway News: लखनऊ की 140 ट्रेनों का एक अक्टबूर से बदल जाएगा टाइम टेबल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Railway News लखनऊ से चलने वाली 140 ट्रेनों की समय-सारिणी बदल जाएगी। यह बदलाव एक अक्टूबर से होगा। 5 से 45 मिनट का बदलाव होगा। दोपहर में रवाना होने वाली लखनऊ बनारस इंटरसिटी अब दोपहर 110 बजे रवाना होगी।

By Jagran NewsEdited By: Vikas MishraUpdated: Fri, 30 Sep 2022 03:28 PM (IST)
Hero Image
Railway News: लखनऊ में बदल गया 140 ट्रेनों का टाइम टेबल

Railway News: लखनऊ, जागरण संवाददाता। रेलवे एक अक्टूबर से नया टाइम टेबल लागू कर देगा। टाइम टेबल लागू होने के बाद चारबाग स्टेशन, लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों का समय बदल जाएगा। प्रयाग से आने वाली गंगा गाेमती एक्सप्रेस 15 मिनट पहले आएगी। इसी तरह जिन ट्रेनों को 25 मिनट का ठहराव दिया गया था, उनको अब 15 मिनट रोका जाएगा। दोपहर में रवाना होने वाली लखनऊ बनारस इंटरसिटी अब दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी। 

कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस अब 25 मिनट पहले छूटेगी। वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस भी वर्तमान समय से 20 मिनट पहले ही छूट जाएगी। वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस शाम छह की जगह 5:45 बजे ही लखनऊ से रवाना हो जाएगी। लखनऊ यशवंतपुर एक्सप्रेस वाया पेरंबूर रात आठ की जगह 8:25 बजे रवाना होगी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे की भी कई ट्रेनें बदले समय से चलेंगी।

इन प्रमुख ट्रेनों का एक से बदलेगा समय

      ट्रेन का नाम आगमन                                       प्रस्थान

  • दानापुर आनंद विहार जनसाधारण एक्स 02:00 02:10
  • लखनऊ प्रयागराज संगम पैसेंजर - 06:00
  • एकात्मता एक्सप्रेस 5:05 -
  • प्रयागराज संगम हरिद्वार एक्सप्रेस 4:50 5:00
  • आगरा कैंट कोलकात्ता एक्सप्रेस 5:25 5:35
  • राजधानी एक्सप्रेस 5:40 5:50
  • सहरसा अमृतसर गरीबरथ 5:50 6:00
  • न्यू तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस 5:50 6:00
  • काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस 6:00 6:30
  • कोटा - पटना एक्सप्रेस (वाया अयोध्या छावनी) 7:10 7:20
  • कोटा - पटना एक्सप्रेस (वाया सुलतानपुर) 6:55 7:10
  • जम्मू-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 6:55 7:10
  • बांद्रा - गोरखपुर एक्सप्रेस 6:25 6:40
  • अयोध्या छावनी - लखनऊ एक्सप्रेस 09:20 -
  • गंगा गोमती एक्सप्रेस 9:55 --
  • बालामऊ-लखनऊ स्पेशल 11:25 --
  • शाहजहांपुर - लखनऊ स्पेशल 11:25 -
  • यशवंतपुर - लखनऊ एक्सप्रेस (पेरम्बूर) 10:45 -
  • कोलकाता - जम्मूतवी एक्सप्रेस 12:15 12:25
  • लखनऊ - बनारस इंटरसिटी - 13:10
  • सूरत - मुज़फ़्फ़रपुर एक्सप्रेस 13:30 13:40
  • गोरखपुर - पनवेल एक्सप्रेस 13:50 14:00
  • गोरखपुर - बान्द्रा साप्ताहिक 13:50 14:00
  • एलटीटी - सुलतानपुर सुपरफास्ट 14:40 14:50
  • उद्योग नगरी एक्सप्रेस 15:30 15:40
  • एलटीटी - गोरखपुर (वाया बढ़नी) 14:40 14:50
  • हावड़ा - अमृतसर मेल 15:40 15:50
  • पनवेल - गोरखपुर एक्सप्रेस 14:40 14:50
  • गोरखपुर - यशवंतपुर (अयोध्या ) 15:50 16:00
  • सुशासन एक्सप्रेस 15:50 16:00
  • वाराणसी - देहरादून जनता एक्सप्रेस 16:05 16:15
  • जम्मूतवी - कोलकाता एक्सप्रेस 17:00 17:10
  • कामाख्या - गांधीधाम एक्सप्रेस 17:00 17:10
  • गुवाहाटी - ओखा द्वारका एक्सप्रेस 17:00 17:10
  • अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17:15 17:25
  • गाजीपुर सिटी - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 17:15 17:25
  • बेगमपुरा एक्सप्रेस 17:35 17:45
  • गंगा गोमती एक्सप्रेस - 18:15
  • दून एक्सप्रेस 17:50 18:00
  • हिमगिरि एक्सप्रेस 19:35 19:45
  • गोरखपुर - जम्मूतवी अमरनाथ 19:35 19:45
  • भागलपुर - जम्मूतवी अमरनाथ 19:35 19:45
  • लोहित एक्सप्रेस 19:35 19:45
  • गुवाहाटी - जम्मूतवी अमरनाथ 19:35 19:45
  • लखनऊ - यशवंतपुर सुपरफास्ट (पेरंबूर) - 20:25
  • श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19:55 20:05
  • काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 20:10 20:20
  • गोमती एक्सप्रेस 21:30 -
  • हरिहर एक्सप्रेस 21:05 21:15
  • सुलतानपुर - अहमदाबाद सुपरफास्ट 21:05 21:15
  • गोरखधाम सुपरफास्ट 21:25 21:35
  • कानपुर सेंट्रल - लखनऊ मेमू 21:15 --
  • आनंद विहार टर्मिनल - दानापुर जन साधारण 22:00 22:10
  • नौचंदी एक्सप्रेस 21:55 22:05
  • पटना-कोटा एक्सप्रेस 23:25 23:35