Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Republic Day 2024: यूपी में गणतंत्र द‍िवस का जश्न, लखनऊ में दिखी राम मंदिर की झलक; संभल के मदरसे में फहराया गया त‍िरंगा

लखनऊ में इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शहरवासियों ने रक्षा क्षेत्र में बढ़ती भारत की ताकत को सेल्फ प्रपोल्ड 155 एमएम वाली के-9वज्र मीडियम गन के रूप में देखा। यूपीएटीएस के दस्ते में शामिल महिला कमांडों ने शानदार कदमताल करते हुए विधानभवन के सामने से गुजरीं तो महिला सशक्तिकरण की झलक भी दिखाई दी। शहर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 26 Jan 2024 01:22 PM (IST)
Hero Image
उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

ड‍िजिटल डेस्‍क, लखनऊ। Republic Day 2024: पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में ध्वजारोहण करके गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की। इसके बाद सेना की टुकड़ी ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए परेड का शुभारंभ किया। पीछे-पीछे टी 90 टैंक सर्वत्र ब्रिज होवित्जर गन जैसे कई मारक हथियार भी शहरवासियों को देखने को मिले। लखनऊ के अलावा प्रदेश के अलग-अलग ज‍िलों में भी गणतंत्र द‍िवस का जश्न मनाया गया।

लखनऊ: इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शहरवासियों ने रक्षा क्षेत्र में बढ़ती भारत की ताकत को सेल्फ प्रपोल्ड 155 एमएम वाली के-9वज्र मीडियम गन के रूप में देखा। यूपीएटीएस के दस्ते में शामिल महिला कमांडों ने शानदार कदमताल करते हुए विधानभवन के सामने से गुजरीं तो महिला सशक्तिकरण की झलक भी दिखाई दी। शहर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया।

पहली बार दिखी राम मंदिर की झलक

प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की झलक राम मंदिर के रूप में दिखी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को सांस्कृतिक गौरव की पुर्नस्थापना : श्रीराम मंदिर थीम पर सजाया गया था। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की झांकी में अयोध्या के लिए चलने वाली राम रथ बस सेवा को प्रमुखता से दिखाया गया। एलडीए की झांकी में आइएनएस गोमती को भी दिखाया गया। कुल 22 झांकियां इस बार परेड में शामिल हुईं।

प्रयागराज: प्रयागराज में गणतंत्र उत्सव की धूम, डिप्टी सीएम ने ली परेड की सलामी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच गणतंत्र दिवस का उत्सव समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। मुख्य समारोह पुलिस लाइन में हो रहा है। यहां परेड की सलामी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ली। पुलिसकर्मी परेड में उत्साहित और अनुशासित नजर आए। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में ध्वज फहराया। सरकारी भवनों पर झंडा फहराया गया। गणतंत्र दिवस का संकल्प दिलाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई।

शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में वित्त मंत्री ने ली परेड की सलामी

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। पुलिस लाइंस में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद सशस्त्र पुलिस समेत सभी छह टोलियों ने लयबद्ध तरीके से कदमताल करते हुए सलामी दी। मंत्री ने शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी को अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए ताकि समाज और देश उन्नति की ओर अग्रसर हो। परेड के बाद छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। ।

संभल के मदरसे में फहराया तिरंगा

संभल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलक्ट्रेट पर जहां जिलाधिकारी मनीष बंसल ने झंडा फहराया वहीं पुलिस लाइन में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप को परेड की सलामी लेनी थी, लेकिन कोहरे के कारण अभी वह नहीं पहुंचे हैं। उधर, संभल के मदरसा में भी झंडा फहराया गया। मुहल्ला ठेर स्थित मदरसा खलील उल उलूम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मदरसा संचालक मौलाना आलम रजा नूरी ने झंडा फहराया। यहां मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान भी गया। बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

फ‍िरोजाबाद: उत्साह के साथ मनाया रहा गणतंत्र दिवस, पर्यटन मंत्री ने ली शपथ

गणतंत्र दिवस समारोह कड़ाके की ठंड के बीच उत्साह के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन में प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। एसएसपी ने सभी को दिलाई शपथ।

बरेली: धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ

जिले में 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कमिश्नरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को संविधान को मजबूत रखने की शपथ दिलाई। वही कलक्ट्रेट परिसर में डीएम रविन्द्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन्स के मैदान पर परेड निकाली गई। जवानों ने मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गए। इसके साथ ही अन्य सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: यूपी की झांकी में रामलला के साथ विकसित भारत की झलक, बजा वीरेंद्र वत्स का ये खास गीत

बदायूं: कलक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण, बलिदानियों को नमन

जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले भर में गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह छात्र-छात्राओं ने गांधी गाउंड से रभातफेरी निकाली। सुभाष चौक, नेहरू चौक, बड़ा बाजार, छह सड़का होते हुए गांधी ग्राउंड पहुंची। सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर बलिदानियों को पुष्प अर्पित किए गए। स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में हुई विशेष परेड में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा शामिल हुए हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर