Move to Jagran APP

UP Politics: एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएगी RLD, एमएसपी पर अभी भी है किसानों का समर्थन

UP Politics राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के एनडीए का हिस्सा बनने के बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने का निर्णय किया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के एनडीए का हिस्सा बनने के बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने का निर्णय किया है। इस बार एनडीए और रालोद एक साथ मैदान में उतरेगी।

By Swati Singh Edited By: Swati Singh Updated: Sat, 09 Mar 2024 08:30 PM (IST)
Hero Image
एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएगी RLD, एमएसपी पर अभी भी है किसानों का समर्थन

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के एनडीए का हिस्सा बनने के बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने का निर्णय किया है। पार्टी मुख्यालय में शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से इसका निर्णय हुआ।

बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया गया। इसके लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हुआ।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाना था अहम मांग

पार्टी के महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद की प्रमुख मांग चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न प्रदान किए जाने की ही थी। रालोद एनडीए के साथ गठबंधन के तहत बिजनौर व बागपत सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। शेष सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों का पूरा समर्थन करेगा।

एक साथ मिलकर करें काम

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्षों को भाजपा के जिला अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर उनके समर्थन में काम करने का निर्देश दिया गया। रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे मन से एनडीए की मदद करेंगे।

एमएसपी के समर्थन में है रालोद

किसानों को एमएसपी के सवाल पर त्यागी ने कहा कि रालोद एमएसपी के समर्थन में हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी। केंद्र सरकार छह फसलों पर एमएसपी के लिए तैयार हो गई है। रालोद किसानों की लड़ाई लड़ता रहेगा।

यह भी पढ़ें:  UP Politics: 'हिटलर का शासन भी दस साल से ज्यादा नहीं था', बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव; ED और CBI को लेकर कह दी ये बात

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।