Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: RPI के अध्यक्ष तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की करेंगे मांग, आठवले बोले कार्यकर्ताओं की महारैली होगी आयोजित

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी भाजपा से तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग करेगी। बता दें कि उन्होंने चार मार्च को लखनऊ में पचास हजार कार्यकर्ताओं की महारैली आयोजित की जाएगी और इसमें भाजपा के बड़े नेताओं को भी बुलाया जाएगा।

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Tue, 30 Jan 2024 05:02 AM (IST)
Hero Image
RPI तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की करेगी मांग (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी भाजपा से तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि चार मार्च को लखनऊ में पचास हजार कार्यकर्ताओं की महारैली आयोजित होगी।

भाजपा नेताओं को किया जाएगा आमंत्रित

इस रैली में भाजपा के बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद पार्टी उप्र में भी लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेगी। आठवले ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि चार मार्च से पहले पूरे प्रदेश में पार्टी की मौजूदगी दिखाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बैनर व पोस्टर लगाएं जाएं। साथ ही कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के ऊपर पार्टी का झंडा लगाएं।

गन्ना संस्थान में सोमवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मेलन में उन्होंने बसपा व समाजवादी पार्टी छोड़कर आए नेताओं को आरपीआई की सदस्यता ग्रहण करवाई।

रैली में भीड़ जुटाने का दिया लक्ष्य

उन्होंने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया कि चार मार्च की रैली में पचास हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र करने के लिए अभी से जुट जाएं। इसी रैली से प्रदेश की सियासत में पार्टी का भविष्य तय होगा। रैली की सफलता के बाद पार्टी उप्र में तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा भाजपा के सामने पेश करेगी।

आरपीआई की जानकारी के लिए होगी बैठक  

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता को निर्देश दिए कि हर माह में प्रदेश, जिला व ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं की कम से कम एक बैठक जरूर हो। प्रदेश में अन्याय के विरुद्ध धरना व प्रदर्शन करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरपीआई के बारे में पता चले।

साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश में होर्डिंग, बैनर, झंडे, पोस्टर व दीवारों पर पार्टी के नारे लिखे जाएं। पदाधिकारियों ने जिला पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का मुद्दा उठाया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें