Move to Jagran APP

सीतापुर में हवन में नकली नोट, देवी लक्ष्मी को खुश करने के अनुष्ठान में ब्राह्मणों को थमाए चूरन वाले नोट

सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के तेरवा मनिकापुर गांव में चल रहे यज्ञ का था समापन। यजमानों को बांटे गए नोटों में ज्यादातर 500 और 2000 के नोट निकले नकली।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 01:17 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 02:19 PM (IST)
सीतापुर में हवन में नकली नोट, देवी लक्ष्मी को खुश करने के अनुष्ठान में ब्राह्मणों को थमाए चूरन वाले नोट

सीतापुर, जेएनएन। सीतापुर में  नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है।  रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के तेरवा मनिकापुर गांव में चल रहे यज्ञ के समापन पर आयोजक ने यजमानों को नोट बांट दिए। जैसी ही यजमानों को नकली नोट की जानकारी हुई हंगामा शुरू हो गया।

बात बढ़ने पर उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नोटों को कब्जे में कर उसकी गिनती शुरू कराई है। मामले में बहराइच के रुपईडीहा निवासी यजमान दिलीप पाठक ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक,  नकली नोटों की संख्या कितनी है, इसकी अभी गिनती चल रही है। फिलहाल यजमान ने उन्हें 5,53,600 रुपये होने की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि मनिकापुर की निवासी गीता पाठक पत्नी तहुलासी राम पाठक पिछले कई दिनों से यज्ञ करा रहा था। यज्ञ गुरुवार को पूर्ण हुआ था। यजमानों की विदाई चल रही थी। उसी दौरान गीता पाठक ने यजमानों को दक्षिणा स्वरूप धनराज दी थी। इसमें कुछ नोट तो असली हैं पर बाकी ज्यादातर नोट नकली हैं। इन नोटों में 500 और 2000 के नोट शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गीता पाठक मौके से फरार है। इस यज्ञ आयोजन में बहराइच जिले से 40 यजमान और खाना बनाने के लिए दो रसोईया शामिल हुए थे। वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यज्ञ का आयोजन 9 दिनों तक चला। इसके बाद गुरुवार को 11वें दिन यजमानों की विदाई हो रही थी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.