Move to Jagran APP

Samajwadi Party ने इन जिलों के भी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष किए घोषित; अब तक 64 जिला व महानगर अध्यक्ष नामित

संगठन को मजबूत करने में जुटी Samajwadi Party ने शनिवार को दो जिलाध्यक्ष व दो महानगर अध्यक्ष और घोषित कर दिए हैं। इनमें हाथरस व औरैया के जिलाध्यक्ष व अलीगढ़ व फैजाबाद के महानगर अध्यक्ष शामिल हैं। अब तक 64 जिला व महानगर अध्यक्ष पार्टी घोषित कर चुकी है।

By Shobhit SrivastavaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANUpdated: Sat, 08 Apr 2023 07:59 PM (IST)
Hero Image
Samajwadi Party ने इन जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष और किए घोषित : जागरण
लखनऊ, राज्य ब्यूरो: संगठन को मजबूत करने में जुटी समाजवादी पार्टी ने शनिवार को दो जिलाध्यक्ष व दो महानगर अध्यक्ष और घोषित कर दिए हैं। इनमें हाथरस व औरैया के जिलाध्यक्ष व अलीगढ़ व फैजाबाद के महानगर अध्यक्ष शामिल हैं। अब तक 64 जिला व महानगर अध्यक्ष पार्टी घोषित कर चुकी है। अभी भी 34 जिला व महानगर अध्यक्ष नामित होने के लिए शेष हैं।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को देवेन्द्र कुमार कुशवाहा को हाथरस व सर्वेश बाबू गौतम को औरैया का जिलाध्यक्ष बनाया है। ओम प्रकाश ओझा को औरैया का जिला महासचिव नामित किया गया है।

अब्दुल हमीद घोसी को अलीगढ़ व श्याम कृष्ण श्रीवास्तव को फैजाबाद का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मो. उस्मान खां को अलीगढ़ का महानगर महासचिव व मनोज यादव को अलीगढ़ का जिला महासचिव बनाया गया है। बख्तियार खां को फैजाबाद का जिला महासचिव बनाया गया है।

वहीं, सपा ने बचाऊ सिंह निषाद को आगरा जिले का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्हें बाह व फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ गठन का प्रभारी भी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Samajwadi Party ने घोषित किए जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष, बूथ कमेटियां गठित करने की दी इनको जिम्मेदारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।