Move to Jagran APP

विधानसभा उपचुनाव: सपा ने जारी कर दी प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, खैर और गाजियाबाद सीट पर उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को दो और सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। खैर विधानसभा सीट से डॉक्टर चारु कैन और गाजियाबाद से डॉक्टर राज जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दो सीटों पर प्रत्याशियों के एलान के साथ ही सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Thu, 24 Oct 2024 04:54 PM (IST)
Hero Image
सपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट। जागरण
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले महीने 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को दो और सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। नई लिस्ट में सपा ने दो नामों का एलान किया है। जिसमें खैर विधानसभा सीट पर डॉक्टर चारु कैन और गाजियाबाद से डॉक्टर राज जाटव को उतारा है।

इन दो सीटों पर प्रत्याशियों के एलान के साथ सपा-कांग्रेस गठबंधन को चल रही खींचतान की अटकलों पर भी विराम लग गया। अब सभी सीटों पर सपा सीधे बीजेपी का मुकाबला कर रही है। वहीं कांग्रेस ने भी साफ कर दिया है कि वह इस फैसले में कांग्रेस के साथ है।

बुधवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि वह रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और सपा एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी हैं।

खैर विधानसभा सीट पर सपा ने चारु केन को बनाया प्रत्याशी

बसपा से 2022 में खैर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधु डा. चारु केन सपा की टिकट पर खैर सीट से उप चुनाव लड़ेंगी। चारु ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस की आनलाइन सदस्यता ली थी। अब वे सपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

'

डॉक्टर चारू कैन- सपा उम्मीदवार (खैर विधानसभा उपचुनाव)

बकौल अखिलेश, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से सपा की शक्ति कई गुणा बढ़ गई है। यह देश का संविधान, सौहार्द व पीडीए का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। अपील है कि एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए।'

इधर कांग्रेस ने भी बयान जारी करके गठबंधन के फार्मूले पर सहमति जता दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी, हम इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को पूरी ताकत से जिताने का काम करेंगे, इस देश के संविधान और देश के मूल्यों को बचाने के लिए और भाजपा के हराने के लिए जनता के हित में यह आवश्यक निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें: खैर विधानसभा उपचुनाव में सुरेंद्र दिलेर बने बीजेपी के प्रत्याशी, पिता व दादा के बाद चुनाव में अब तीसरी पीढ़ी

यह भी पढ़ें: खैर विधानसभा उपचुनाव: 2002 में कांग्रेस ने जीत चखी, भाजपा फिर चाहेगी कमल खिलाना; BSP और सपा-कांग्रेस भी हैं बेकरार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।