Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अखि‍लेश ने घोसी उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप, इसके बावजूद जीत का क‍िया दावा

सपा प्रमुख ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार घोसी उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी घोसी का उपचुनाव जीतने जा रही है। उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है। उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

By Vinay SaxenaEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Wed, 16 Aug 2023 11:27 PM (IST)
Hero Image
समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर घोसी उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार घोसी उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी घोसी का उपचुनाव जीतने जा रही है। उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

'पीएम ने लाल क‍िले से झूठ के स‍िवाय और कुछ नहीं कहा'

अखिलेश ने बुधवार को वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर विधानसभा मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उक्त बातें कहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए जो कहा है वह झूठ के सिवाय और कुछ नहीं है।

अखि‍लेश बोले- पीएम का लाल क‍िले से यह आखि‍री भाषण है  

अखि‍लेश ने कहा, प्रधानमंत्री का लाल किले से यह आखिरी भाषण है, क्योंकि 10 साल की भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी देने के बजाय उनकी नौकरी छीनी है। महिलाओं को शौचालय में पानी नहीं दिया। गैस सिलेंडर महंगाई के कारण खाली हैं। किसान और व्यापारी परेशान है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, राहुल शिवगणेश लोधी सहित अन्य ने महारानी अवंती बाई को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।